लखनऊः यूपी के बड़े शहरों में मक्के की मांग हर साल बढ़ रही है। इस वजह से किसानों को भी मक्के का उचित लाभ मिल रहा है। गर्मी के मौसम में बोई जाने वाली इस फसल में किसानों को ज्यादा फायदा होता है। हालांकि, इसकी उपलब्धता कम होने के कारण कुछ किसान ही अच्छा लाभ ले पाते हैं। इसलिए सरकार भी चाहती है कि किसान अधिक मुनाफा कमाने का जरिया मक्के को बनाएं और ज्यादा से ज्यादा इस फसल की खेती करें।
रबी सीजन की जलवायु परिस्थितियां मक्के की खेती के लिए बेहद अनुकूल मानी जाती है, जबकि खरीफ सीजन की तुलना में अधिक पैदावार के मामले में भी मक्के की चर्चा होती है। इसके बाद भी कुछ कारणों के चलते बेहद मुनाफा वाली यह फसल रकबा में घट रही है। मोटा अनाज में मक्के को भी गिना जाता है। केंद्र तथा प्रदेश सरकार इसे उन्नतशील खेती एक उभरता हुआ विकल्प मान रही है। पिछले दो सालों में लखनऊ शहर से मोटा अनाज की खेप विदेशों तक पहुंचाई गई। साथ ही इसके उत्पाद भी बाजारों में लाकर मक्के के महत्व को समझाने की कोशिशें की गईं।
विश्वस्तर पर मोटा अनाज के उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए कई आयोजन भी किए गए। उत्तर प्रदेश में कृषि निदेशालय की ओर से बराबर कहा जा रहा है कि मक्का अधिक मुनाफा कमाने का एक अहम जरिया हो सकता है। वर्तमान में यह औद्योगिक उपयोग के अलावा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में भी उपयोग किया जा रहा है। बेकरी, स्नैक्स, कॉर्न फ्लेक्स में विश्व प्रसिद्ध है। पशुपालन और पोल्ट्री फार्म में इसकी खपत होने के कारण इसकी मांग भी बढ़ रही है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, गेहूं का उत्पादन प्रति एकड़ लगभग 12 से 15 क्विंटल, जबकि मक्के का उत्पादन 30 से 40 क्विंटल प्रति एकड़ हो सकता है। मक्के में कई फसलों से ज्यादा लाभ मिल सकता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि उपजाऊ मिट्टी किसी भी फसल के लिए जरूर होती है।
यदि मक्का की खेती करने जा रहे हैं तो समय पर बीज बोएं। यही उत्पादन का आधार बनेगा। इससे पहले मिट्टी का परीक्षण भी करा लें। यदि किसान अप्रैल के अंत या मई के आरम्भ में मक्का की बुआई करते हैं तो उन्हें कई फसलों से ज्यादा लाभ मिलेगा। साथ ही बाजारों में यह आसानी से बिक जाएगा। यदि किसान चाहें तो इसे मोटा अनाज में भी बेच सकते हैं। इसे मध्य अप्रैल में बोने से समान उपज प्राप्त होती है। अप्रैल के अंत और मई के पहले पखवाड़े में इसकी उपज बेहतर मानी जाती है।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार