लखनऊ, विकास प्राधिकरण की अनंत नगर योजना के 334 भूखंडों की लॉटरी 10 जून को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया जाना है। योजना में भूखंडों के लिए खोले गये पंजीकरण में दस हजार से अधिक लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। इन आवेदकों की उपस्थिति में लॉटरी खोली जाएगी। डीएम विशाख ने शुक्रवार को अनंतनगर योजना का हाल देखा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि अनंत नगर आवासीय योजना है। इसके अंतर्गत 785 एकड़ के विशाल क्षेत्रफल में टाउनशिप विकसित की जा रही है। इसमें डेढ़ लाख लोगों को घर दिए जाएंगे। लगभग 2,100 आवासीय भूखंड व 120 व्यावसायिक भूखंड होंगे। यहां लोगों को बेहतर आवासीय सुविधा के साथ व्यावसायिक लाभ भी मिलेगा।
दूसरी ओर ग्रुप हाउसिंग के 60 भूखंडों में दस हजार से अधिक फ्लैट्स बनाएंगे। ईडब्ल्यूएस व एलआईजी श्रेणी के 5 हजार भवनों में 25 हजार से अधिक लोगों को मकान मिलेंगे। इस मोहान रोड योजना में पीएम आवास का निर्माण किया जाएगा। योजना का विकास अंतरराष्ट्रीय मानकों के अंतर्गत ग्रिड पैटर्न पर हो रहा है। इसमें चौड़ी सड़क होगी और निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलेगी। भूमिगत केबल और 100 एकड़ में एडुटेक सिटी बनाई जाएगी। इसमें दस हजार छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं फैकल्टी के सदस्यों के लिए हॉस्टल व आवासीय भवन बनाए जाएंगे। करीब 130 एकड़ भूमि में पार्कों व ग्रीन स्पेस का विकास किया जाएगा। यह शहर की पहली ऐसी योजना होगी, जिसमें आधुनिक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम की व्यवस्था होनी है। यह शहर की पहली जीरो लिक्विड डिस्चार्ज योजना भी होगी।
वर्तमान में यूपीसीडा व किसान पथ से योजना को जोड़ने वाली रोड 7 मीटर चौड़ी है। इससे भविष्य में वाहनों के निकलने में दिक्कत होगी। इस पर डीएम ने निर्देश दिये कि कनेक्टिंग रोड को चौड़ी कर 24 मीटर बनाएं। साथ ही सभी संबंधित विभागों से एनओसी दिलाने में सहयोग करें।
डीएम ने निर्देश दिये कि योजना से प्रभावित किसानों को परिसम्पत्तियों का मुआवजा शीघ्र दिया जाए। उपाध्यक्ष ने बताया कि प्राधिकरण के स्तर से मुआवजे की पूरी धनराशि अपर जिलाधिकारी को दी जा चुकी है। लेकिन, कुछ भू-स्वामियों ने अभी तक मुआवजे की धनराशि के लिए फार्म नहीं भरा है। इस पर डीएम ने एसडीएम सरोजनीनगर सचिन वर्मा को निर्देश दिये कि योजना के साइट ऑफिस में राजस्व कर्मियों की ड्यूटी लगाकर किसानों से फार्म भरवाएं, इससे मुआवजे की धनराशि का वितरण जल्द हो।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार