Tejnarayan Pandey Attack: संत रविदास नगर वार्ड में अयोध्या महानगर कमेटी द्वारा पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पार्षद कमलेश सोलंकी ने व संचालन महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम ने किया मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे व विशिष्ट अतिथि महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव थे। कार्यक्रम महानगर उपाध्यक्ष प्रवीण राठौर व महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जयसवाल के संयोजन में किया गया, इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा कि आज भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है, अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, आज बलत्कार जैसी घटनाएं आम हो चुकी हैं।
पूर्व मंत्री ने कहा कि जिस तरह से अयोध्या लोकसभा के चुनाव में जनता ने सांसद बनाया है उसी तरह 2027 में पांचों सीटों को जिताकर अखिलेश यादव की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। जनता, महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि सभी नेताओं को वोटर लिस्ट पर काम करना है। उन्होंने कहा कि सेक्टर प्रभारी व बूथ प्रभारी बूथ एजेंट बनाकर सभी वार्डों में वोटर लिस्ट की जांच कर ले और जिसका वोट ना हो उनके वोट को बढ़ाने का काम करें। प्रत्येक वार्ड में इसी तरह बैठक कर उस वार्ड की समस्या जानी जाएगी।
आज नगर निगम लूट का अड्डा बना है। फर्जी टैक्सी स्टैंड बनाकर वसूली का काम किया जा रहा है। हर वार्ड में जलभराव की समस्या है लेकिन नगर निगम आंख बंद किए हुए है। जिन वार्डो में अभी तक नगर निगम की कोई सुविधा तक नहीं दी गई वहां भी टैक्स के नाम पर लोगों को नोटिस भेजा जा रहा है। सभी वार्डो में इसी तरह पीडीए पंचायत कराकर वहां की समस्या एकत्रित कर उसके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों से मिला जाएगा और अगर उसका निराकरण नहीं हुआ तो एक बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा। महानगर प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया इस मौके पर प्रदेश सचिव राम अचल यादव, महानगर उपाध्यक्ष चंद यादव, संजय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष मुलायम यूथ ब्रिगेड मोहम्मद सुहैल महानगर सचिव शंकरजीत यादव, पार्षद जगत नारायण यादव यूवजन सभा जिला उपाध्यक्ष महमूद खान प्रदेश महासचिव मजदूर सभा मिर्जा सनी यूवजन सभा महासचिव अनुभव रावत आदि लोग मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल