Tejashwi Yadav Accident: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव मधेपुरा से पटना लौट रहे थे इस दौरान अचानक उनके काफिले में एक बेकाबू ट्रक घुस गया और एस्कॉर्ट वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में सुरक्षा घेरे में चल रहे तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि तेजस्वी बाल-बाल बच गए।
मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा वैशाली जिले में नेशनल हाईवे-22 पर गोरौल टोल प्लाजा के पास शनिवार को तड़के करीब डेढ़ बजे हुआ। हादसे के बारे में तेजस्वी यादव ने बताया कि उनका काफिला सड़क किनारे एक ढाबे पर चाय पीने के लिए रुका था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक पीछे से एक वाहन को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि तेजस्वी यादव वाहन से 5 फीट दूर थे और उन्हें कोई चोट नहीं आई।
तेजस्वी यादव ने इस घटना को 'बेहद गंभीर और चिंताजनक' बताते हुए संवाददाताओं से कहा, 'अगर गाड़ी थोड़ी और आगे बढ़ जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।' उन्होंने जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था की तत्काल समीक्षा की जरूरत बताई। उनकी सुरक्षा टीम के तीन सदस्य घायल हो गए, जिन्हें तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में एक के सिर में चोट लगी है और वह चिकित्सकीय निगरानी में है, हालांकि सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।
उधर सूचना मिलते ही सराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। ट्रक को गोरौल टोल प्लाजा पर रोका गया और चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों की औपचारिक जांच शुरू कर दी है।
इस घटना पर राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया हुई है। राजद के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और उनकी सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने गहन जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। विपक्षी नेताओं ने इस घटना को चौंकाने वाला और राज्य के सुरक्षा तंत्र की विफलता बताया है।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत