जयपुरः जयपुर में सोमवार देर रात एक बेकाबू एसयूवी कार ने नौ लोगों को कुचल दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान अफरा-तफरी मच गई। तेज रफ्तार एसयूवी ने शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में करीब 7 किलोमीटर तक उत्पात मचाया।
घटना रात करीब साढ़े नौ बजे शुरू हुई, जब एमआई रोड से गुजर रही बेकाबू कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इसके बाद कार संकरी गलियों की ओर मुड़ गई और वहां भी उत्पात मचाया। एडिशनल डीसीपी (उत्तर) बजरंग सिंह शेखावत के मुताबिक, आरोपी ड्राइवर उस्मान खान (62) ने करीब 500 मीटर के दायरे में सबसे ज्यादा लोगों को टक्कर मारी। उस्मान ने पहले नाहरगढ़ थाना इलाके में संतोष माता मंदिर के पास एक स्कूटर और बाइक को टक्कर मारी, फिर सड़क पर गिरे लोगों को कुचलकर तेज रफ्तार से भाग गया।
इसके बाद उसने थाने के बाहर खड़े कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हादसे में शास्त्री नगर निवासी वीरेंद्र सिंह (48), ममता कंवर (50), नाहरगढ़ रोड निवासी मोनेश सोनी (28) और मानबाग खोर शारदा कॉलोनी निवासी मोहम्मद जलालुद्दीन (44), संतोषी माता मंदिर के पास रहने वाली दीपिका सैनी (17), गोविंदराव जी का रास्ता निवासी विजय नारायण (65), जेबुन्निशा (50), अंशिका (24) और लालदास का खारा निवासी अवधेश पारीक (37) घायल हो गए। इन्हें सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने ममता कंवर और अवधेश पारीक को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने कार चालक का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें उसके नशे में होने की पुष्टि हुई है। आरोपी जयपुर के शास्त्री नगर स्थित राणा कॉलोनी का रहने वाला है और विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में लोहे के पलंग बनाने की फैक्ट्री चलाता है। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में काफी गुस्सा है। हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने नाहरगढ़ और आसपास के इलाकों में चार थानों का पुलिस बल तैनात कर दिया है। हादसे के बाद सांसद मंजू शर्मा, विधायक अमीन कागजी व अन्य नेता भी घटनास्थल व अस्पताल पहुंचे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल