सुल्तानपुर: जिले के बल्दीराय में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा के पदाधिकारियों ने शनिवार को मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी बल्दीराय को सौंपा। इस ज्ञापन में लेखपालों ने पिछले नौ सालों से लंबित समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। संघ के मंत्री कमलेश यादव ने बताया कि हालांकि लेखपालों की शैक्षणिक योग्यता और जिम्मेदारियां बढ़ी हैं, लेकिन इसके बावजूद न तो उनका वेतनमान सुधारा गया है और न ही भत्तों में कोई वृद्धि की गई है। इस कारण कर्मचारियों में असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
ज्ञापन में आठ प्रमुख मांगें रखी गईं, जिनमें मुख्यतः लेखपाल पद की शैक्षणिक योग्यता एवं वेतनमान में सुधार, पुरानी पेंशन योजना (OPS) का पुनः लागू करना, राजस्व निरीक्षक और नायब तहसीलदार के समान उच्च पदों का सृजन, और स्टेशनरी भत्ते में वृद्धि की मांग शामिल है। इसके अलावा, यात्रा भत्ते के स्थान पर मोटरसाइकिल वाहन भत्ता स्वीकृत करने, विशेष वेतन भत्ते को ₹100 से बढ़ाकर ₹2500 प्रतिमाह करने, और अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया को शासनादेश 23 अगस्त 2018 के अनुरूप लागू करने की भी मांग की गई है।
संघ ने यह भी बताया कि करीब 3000 लेखपाल अपने गृह जनपद से 500 से 1000 किलोमीटर दूर कार्यरत हैं, जिसके कारण उन्हें पारिवारिक और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। शासनादेश के बावजूद अब तक स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।
ज्ञापन सौंपते हुए लेखपाल संघ के अध्यक्ष संतराम यादव और तहसील के सभी लेखपाल मौजूद थे। संघ ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि लेखपालों की इन न्यायोचित मांगों पर शीघ्र निर्णय लिया जाए ताकि जमीनी स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों का मनोबल बढ़ सके और वे अपनी जिम्मेदारियों को और बेहतर तरीके से निभा सकें।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई