सुल्तानपुरः लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर सोमवार को सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र में एकता और देशभक्ति का ऐसा अद्भुत संगम देखने को मिला जो इतिहास बन गया। सैकड़ों कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और नागरिक तिरंगा लेकर आगे बढ़े तो पूरा क्षेत्र "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के जयघोष से गूंज उठा। विधायक और पूर्व मंत्री विनोद सिंह के नेतृत्व में निकाली गई इस भव्य एकता यात्रा ने "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" के संकल्प को और बुलंद किया।
राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक वाजपेयी इस यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, डॉ. एम.पी. सिंह, डॉ. सीता शरण त्रिपाठी, जगजीत सिंह चंगू, करुणा शंकर द्विवेदी, प्रमुख प्रतिनिधि कूरेभार नवनीत सिंह सोनू, धनपतगंज ब्लॉक प्रमुख पार्वती सरोज, पूजा कसौधन, डॉ. डी.एस. मिश्रा, विनोद पांडेय बिन्नू, युवा भाजपा नेता पुलकित सिंह, विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष और कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने इस आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। जुलूस सुबह 10 बजे जमौली बॉर्डर स्थित कार्तिक मैरिज लॉन से शुरू हुआ। पूरे रास्ते देशभक्ति के नारों और तिरंगे की लहरों के बीच जुलूस आगे बढ़ा।
पूरे रास्ते लोग अपने घरों से निकलकर "भारत माता की जय" के नारे लगाते रहे, जिससे माहौल देशभक्ति से भर गया। जुलूस का समापन पटना के सैदखानपुर स्थित महात्मा गांधी स्मारक महाविद्यालय में हुआ, जहाँ एक विशाल सभा आयोजित की गई। सभा में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और विकास का संकल्प दोहराया गया।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. अशोक वाजपेयी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के देश को एकजुट और शक्तिशाली बनाने के सपने को साकार करने के लिए काम कर रही है। "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" की भावना आज हर व्यक्ति में दिखाई देती है।
सरदार पटेल द्वारा बोए गए एकता के बीज अब देशभक्ति के विशाल वटवृक्ष के रूप में विकसित हो रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने नारों और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरे परिसर को देशभक्ति के रंगों से भर दिया। कार्यक्रम का संचालन नगर पालिका परिषद सुल्तानपुर के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर एकता और अखंडता का सशक्त संदेश दिया। सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने एकता यात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले सभी लोगों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई