सुल्तानपुरः मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बालिकाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र स्थित स्पेक्ट्रम हाई एकेडमी इंटरमीडिएट कॉलेज जमोली की कक्षा 10 की छात्रा आकांक्षा त्रिपाठी को सोमवार को एक दिन के लिए थानाध्यक्ष बनाकर उन्हें थाना कार्यभार संभालने का अवसर दिया गया। यह पहल बालिकाओं को समाज में अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
आकांक्षा ने अपने इस विशेष कार्यकाल के दौरान थाना का कार्यभार संभाला और जनसुनवाई की। फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित पुलिस अधिकारियों को त्वरित एवं न्यायसंगत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला सुरक्षा, शिक्षा और समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय भी व्यक्त की, जो उनके नेतृत्व कौशल और जागरूकता को दर्शाता है। इस दौरान थानाध्यक्ष रविन्द्र सिंह ने आकांक्षा का बुके देकर स्वागत किया और उनके साहस की सराहना की। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान बालिकाओं में आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने के लिए एक सराहनीय पहल है।
विद्यालय के प्रबंधक आनंद सावरण और प्रधानाचार्य दीपक उपाध्याय ने भी आकांक्षा को शुभकामनाएँ दीं। प्रबंधक ने कहा कि आकांक्षा का चयन विद्यालय और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। प्रधानाचार्य ने इस अनुभव को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इससे छात्राओं को यह सीख मिलेगी कि वे भी समाज में नेतृत्व की भूमिका निभा सकती हैं।
आकांक्षा त्रिपाठी ने अपने इस अनुभव को गर्वपूर्ण कहा और कहा कि यह उनके जीवन का एक अविस्मरणीय पल रहा। उन्होंने बताया कि एक दिन के लिए थाने की कमान संभालना उनके लिए अभूतपूर्व अनुभव रहा। इससे उन्हें समझ में आया कि पुलिस बल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौबीसों घंटे तत्पर रहता है। उन्होंने कहा कि यह पहल लड़कियों को यह संदेश देती है कि वे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और वे अपने सपनों को साकार कर सकती हैं। यह कार्यक्रम निश्चित ही युवाओं में नेतृत्व भावना का संचार करने में सहायक सिद्ध होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल