सुल्तानपुरः गुरुवार को बल्दीराय क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार ने कूरेभार थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने के सभी अभिलेखों, रजिस्टरों और व्यवस्थाओं की गहन जांच की। इस अवसर पर उन्होंने आईजीआरएस, महिला हेल्प डेस्क, सरकारी संपत्ति रजिस्टर, बैरक, मालखाना सहित कई महत्वपूर्ण अभिलेखों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सीओ ने विशेष रूप से साइबर सेल और महिला हेल्प डेस्क में दर्ज शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए और कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
इसके साथ ही क्षेत्राधिकारी ने असलहों के रखरखाव की स्थिति का भी निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि सभी हथियारों की नियमित जांच और साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि थाने में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए तथा उनके साथ व्यवहार में संवेदनशीलता बरती जाए।
निरीक्षण के दौरान उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव, दरोगा गिरजेश कुमार, दीवान इंद्रेश सिंह, दीवान अमित अवस्थी, हेड कांस्टेबल राहुल कुमार, कांस्टेबल रामकुमार पाल, विनीत कुमार, अभिषेक, महेंद्र कुमार, दीपक कुमार, सुनील कुमार यादव, होमगार्ड राजेंद्र प्रसाद वर्मा और राम अवतार मौर्या सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
इसके अलावा चौकीदार शिवलाल, भैयाराम और विपिन कुमार दुबे भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे। क्षेत्राधिकारी ने सभी उपस्थित कर्मचारियों को अनुशासन और कार्यकुशलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि थाने की स्वच्छता, अभिलेखों की सुव्यवस्थित व्यवस्था और जनता से संवाद की प्रक्रिया को और मजबूत किया जाए।
निरीक्षण के दौरान थाने के अधिकारियों ने सीओ को सभी व्यवस्थाओं की जानकारी दी और उनके निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। वार्षिक निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाना रहा, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और जनता का विश्वास दोनों सुदृढ़ हों।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार