सुल्तानपुरः ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगलवार को आस्था और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू के संयोजन में हनुमान मंदिर सिविल लाइन स्थित कार्यालय पर विशाल भोज का आयोजन किया गया।
पूर्व विधायक ने स्वयं प्रसाद वितरित कर भोज की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक समरसता बढ़ती है। उन्होंने यह भी कहा कि सामूहिक भोज से समाज में एकता का संदेश जाता है।
भोज में कढ़ी-चावल, पूरी-सब्जी, बूंदी का शर्बत और खीर का वितरण किया गया। गर्मी को देखते हुए भोज में कूलर की विशेष व्यवस्था की गई थी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आयोजन की तैयारियां काफी समय से जोरों पर थी, सभी साथियों को जिम्मेदारियां सौंपकर व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया गया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक संतोष पांडे, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद, कुलदीप सिंह, पृथ्वी पाल यादव, टुनटुन सिंह, दीपक सिंह प्रधान, हनुमान सिंह, फिरोज अहमद उर्फ जलीश, अधिवक्ता सतीश पाठक, अशोक वर्मा, देवता दीन निषाद, दीपू श्रीवास्तव, दिनेश मिश्र, मास्टर नसीम, रज्जन नेता, जफर खान, विजय सिंह समेत जिले के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई