सुल्तानपुरः ज्येष्ठ मास के सभी मंगलवार हनुमानजी को बहुत प्रिय हैं। हिंदू धर्म में हर तिथि, हर दिन का बहुत महत्व है। इन महीनों में ज्येष्ठ मास को सबसे बड़ा महीना माना जाता है, इसलिए इसका नाम ज्येष्ठ है। ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले मंगलवार को भी बहुत शुभ माना जाता है। इस महीने में पड़ने वाले हर मंगलवार को हनुमानजी की पूजा करना बेहद पुण्यदायी बताया गया है। इस महीने के हर मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है।
इसी कड़ी में आज ज्येष्ठ मास के तीसरे मंगलवार को वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश पांडे बजरंगी और आशीष पांडे सनी के नेतृत्व में बजरंगियों ने खूब सेवा की, टीम बजरंगी के सदस्य हर भक्त तक पूड़ी, सब्जी और नुक्ति पहुंचाने के लिए तत्पर रहे। इस दौरान भाजपा नेता ओमप्रकाश पांडे बजरंगी ने कहा कि मान्यता है कि ज्येष्ठ के मंगलवार को हनुमानजी की भगवान राम से मुलाकात हुई थी, भक्त और भगवान के इस मिलन की तिथि को उत्सव के रूप में मनाने की परंपरा है, यह परंपरा त्रेता युग से जुड़ी है, उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज ने बताया कि तीसरा बड़ा मंगल 27 मई यानी कल है, इस दिन कुछ उपाय करने से आप बजरंगबली की कृपा पा सकते हैं।
इस दौरान जिले के तमाम गणमान्य लोग मौजूद नजर आए। वहीं युवा समाजसेवी सुबोध त्रिपाठी का स्वागत कुछ अलग ही था, यह सज्जन कार्यक्रम की शोभा सिर्फ इसलिए बढ़ा रहे थे क्योंकि वे खुद रिक्शे पर बैठे शहरवासियों को महाप्रसाद और पानी पहुंचा रहे थे। इन लोगों ने ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगलवार को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के दौरान शारदा प्रसाद मिश्र वरिष्ठ अधिवक्ता, महेंद्र नारायण मिश्र, अरुण मिश्र, अमन गुप्ता, सुबोध त्रिपाठी, अंकित सिंह, अर्जुन शुक्ल, अंग्रेज सिंह राणा, पंकज दुबे, राज कुमार सोनी सहित हजारों लोग मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई