भीलवाड़ाः बुधवार शाम को नौतपा के बीच मौसम ने अचानक करवट ली और भीलवाड़ा जिले में तेज अंधड़ और आंधी ने तबाही मचा दी। आंधी इतनी तीव्र थी कि ब्यावर-भीलवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-158) पर जिवलिया गांव के पास स्थित टोल नाके का टीनशेड पूरी तरह से उखड़ गया और हवा में उड़कर वहां खड़े वाहनों पर जा गिरा। इस खौफनाक घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तेज हवाओं के बीच टोल शेड के लोहे की चादरें उड़ती नजर आ रही हैं।
घटना में एक वैन और ट्रॉले को नुकसान हुआ है। वैन में बैठे एक यात्री के सिर में हल्की चोट भी आई है, जिसे मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, वरना टोल पर मौजूद सैकड़ों लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती थी।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दोपहर बाद अचानक तेज हवाएं चलनी शुरू हुईं और देखते ही देखते टोल शेड की लोहे की चादरें उड़ने लगीं। शेड का एक बड़ा हिस्सा वैन के ऊपर जा गिरा, जिससे यात्री घबरा गए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। टोल पर तैनात कर्मचारी भी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ते नजर आए।
घटना की सूचना मिलते ही मांडल पुलिस और टोल प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया गया। घायल यात्री को मौके पर ही प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया। स्थानीय नागरिकों ने टोल प्रबंधन की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि यह टोल नाका महज एक वर्ष पूर्व ही बनकर तैयार हुआ था, फिर भी इतनी मामूली आंधी में ही इसकी संरचना ध्वस्त हो गई, जो निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को नौतपा के बीच दिनभर भीषण गर्मी और उमस रही थी, लेकिन शाम होते-होते आसींद, मांडल और भीलवाड़ा जिला मुख्यालय में मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इस अप्रत्याशित मौसम परिवर्तन से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन टोल हादसे ने पूरे जिले को हिलाकर रख दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल