मेरठ: उत्तर प्रदेश एसटीएफ को एक बार फिर अन्तर्राज्यीय अवैध असलहा तस्करी गिरोह पर बड़ी सफलता मिली है। मेरठ जनपद के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में दर्ज एक गंभीर मामले में वांछित चल रहे आरोपी विपिन कुमार को एसटीएफ फील्ड यूनिट मेरठ की टीम ने बागपत जिले के वाजिदपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि एसटीएफ को लंबे समय से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पंजाब से अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले गैंग के सक्रिय होने की सूचनाएं मिल रही थीं। अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में मेरठ यूनिट की टीमें गठित की गईं और सतर्क खुफिया तंत्र के जरिए अभियुक्तों की जानकारी जुटाई जा रही थी।
उक्त नेटवर्क का पहला बड़ा पर्दाफाश 23 नवंबर 2024 को हुआ था जब बागपत के लोहारड़ा गांव निवासी रोहन को 17 अवैध बंदूकों और 700 कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। फिर 20 दिसंबर 2024 को उसके एक और साथी अनिल बालियान उर्फ बंजी को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से अमेरिकी राइफलें, कारबाइन, पंप गन और दर्जनों कारतूस बरामद किए गए। यह स्पष्ट हुआ कि गिरोह पंजाब से भारी मात्रा में आधुनिक हथियार लाकर यूपी में सप्लाई कर रहा था।
13 मई 2025 को दोपहर 3:10 बजे एसटीएफ ने विपिन कुमार को वाजिदपुर गांव से दबोच लिया। पूछताछ में विपिन ने कबूल किया कि वह रोहन का परिचित है, जो उसके गांव से करीब एक किलोमीटर दूर रहता है। रोहन ने उसे बताया था कि असलहे के इस धंधे में अच्छा मुनाफा है और उसे एक 30 बोर की पिस्टल डेढ़ लाख रुपये में देकर दो लाख में बेचने की सलाह दी थी। विपिन ने इसे मेरठ के किनौनी निवासी विजय को दो लाख में बेच दिया। इसी लालच में वह गैंग से जुड़ गया और अनिल बालियान उर्फ बंजी जैसे तस्करों से संपर्क में आ गया।
गिरोह की कार्यप्रणाली बेहद गोपनीय थी। रोहन ने विपिन को सख्त हिदायत दी थी कि वह असलहे केवल ऐसे जानकारों को बेचे जो पुलिस या अन्य किसी को जानकारी न दें। पंजाब से आने वाले हथियारों को चुनिंदा लोगों के जरिए ही वितरित किया जाता था ताकि नेटवर्क उजागर न हो।
गिरफ्तार विपिन पर मेरठ के थाना कंकरखेड़ा में पहले से दर्ज मुकदमा संख्या 693/2024 में आईपीसी और बीएनएस की विभिन्न धाराएं जैसे 109(1)/3(5)/318(4)/336(3)/338/340(2)/61(2)(क) और आर्म्स एक्ट की कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। अब उसे भी उसी केस में नामजद कर जेल भेजा गया है और आगे की जांच स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।
एसटीएफ की इस कार्यवाही ने न सिर्फ हथियार तस्करों के नेटवर्क को कमजोर किया है, बल्कि आने वाले समय में इस तरह के संगठित अपराधों को रोकने के लिए पुलिस तंत्र की सक्रियता को भी सिद्ध किया है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल