Sriganganagar News : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में वैवाहिक सीजन के चलते विभाग की ओर से खाद्य पदार्थों को लेकर कार्रवाई की जा रही है। सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला ने बताया कि शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत 'विशेष वैवाहिक सीजन नमूनीकरण गतिविधियां' में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के हर रोज कार्रवाई की जा रही है।
मंगलवार को रामसिंहपुर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेतराम खुडिया ने एक दर्जन दुकानों का निरीक्षण किया। यहां श्री बालाजी मिष्ठान भंडार के कारखाने से मावा बर्फी, रसगुल्ला व गुलाब जामुन, बीकानेर मावा भंडार से रसगुल्ला मावा व खुरमाणी का सैंपल लिया। इसी तरह हरि किरयाना स्टोर से सरसों का तेल का सैंपल लेते हुए 263 लीटर सरसों के तेल को सीज किया। बालाजी मिष्ठान भंडार से लगभग एक क्विंटल मिठाई , खराब चासनी एवं अन्य एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक को मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मानते हुए मौके पर ही नष्ट करवाया।
इस दौरान टीम ने साथ ही पांच प्रतिष्ठानों का कोटपा अधिनियम के तहत चालान काटे। वहीं खाद्य व्यापारियों को खुले में मिठाईयां नहीं रखने एवं खाद्य सामग्री को ढक कर रखने, मसाले एवं खाद्य तेल खुली अवस्था में नहीं बेचने, नअच्छी क्वालिटी की सामग्री उपयोग में लेने, सफाई व्यवस्था सुधारने, दुकानों में फूड डिस्प्ले बोर्ड लगाने के लिए पाबंद किया। आमजन व्हाट्स एप नंबर 9351504313 पर सूचना दें।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई