श्रीगंगानगर: सुदामा नगर स्थित सिद्ध धाम श्री खाटू श्याम धाम मंदिर में आज, रविवार को भव्य एवं विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के मुख्य सेवादार संदीप शेरेवाला ने बताया कि यह भजन संध्या शाम 7:00 बजे शुरू होकर रात 10:00 बजे संपन्न होगी। शहर के सभी प्रमुख भजन गायक अपने भजनों से बाबा श्याम को रिझाएंगे।
इस अवसर पर बाबा को विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित कर भक्तों में वितरित किए जाएंगे। मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भक्तों द्वारा ठंडे पानी और शर्बत की व्यवस्था भी की जाएगी। शेरेवाला ने यह भी बताया कि मंदिर परिसर में प्रतिदिन श्याम भक्तों द्वारा ताली संकीर्तन का आयोजन किया जाता है।
जिसमें सैकड़ों भक्त संकीर्तन में भजन गाकर बाबा श्याम से अपनी मनोकामनाएं करते हैं। दिन भर श्याम भक्त अपने घरों से ध्वज बनाकर बाबा श्याम को अर्पित करते हैं। श्रीगंगानगर का यह मंदिर एक सिद्ध धाम बन गया है। इस तीर्थस्थल पर आने वाले भक्तों का कहना है कि सच्चे मन से प्रार्थना करने पर बाबा श्याम उनकी सभी मनोकामनाएँ पूरी करते हैं।
यही कारण है कि मंदिर परिसर में भक्तों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। शेरेवाला ने बताया कि 5 अक्टूबर को सामाजिक कार्य के तहत श्याम प्रेमियों द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके प्रभारी पंकज शर्मा, जयमल टाक, एडवोकेट मनीष शर्मा, अनिल जसूजा होंगे।
यह रक्तदान शिविर रविवार, 5 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक तपोवन ब्लड बैंक में आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियाँ प्रभारी द्वारा की जा रही हैं और रक्तदाताओं के नाम नोट किए जा रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल