सेवा शिविर के जरिए आमजन तक राहत पहुंचाने के निर्देश, समीक्षा बैठक आयोजित
खबर सार :-
संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमें ग्रामीण-शहरी सेवा शिविरों के जरिए आमजन तक राहत और योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर चर्चा हुई। साथ ही उन्होंने शिविरों की नियमित निगरानी के निर्देश देते हुए, कम प्रगति वाले विभागों से आवश्यक सुधार करने का आग्रह किया।
खबर विस्तार : -
श्रीगंगानगरः बीकानेर संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ग्रामीण सेवा शिविरों, शहरी सेवा शिविरों एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान संभागीय आयुक्त ने निर्देश दिए कि जिले में आयोजित हो रहे ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए।
त्वरित समाधान के प्रयास
जिले में अब तक आयोजित ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संभागीय आयुक्त ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो, यह सुनिश्चित करना आवश्यक है। सभी विभागों के अधिकारी शिविरों में उपस्थित रहकर जनता की समस्याएं सुनें और यथासंभव उनका समाधान करें। ग्रामीणों के जो कार्य मौके पर ही हो सकते हैं, उन्हें शीघ्र पूरा कर उन्हें राहत प्रदान की जाए।
वंचितों को मिले योजनाओं का लाभ
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन को राहत प्रदान की जाए। इन शिविरों का आयोजन एवं इनके माध्यम से आमजन को लाभ प्रदान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के दौरान अधिकतम पट्टे वितरित किए जाएँ और वंचितों को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।
स्वास्थ्य, राजस्व, कृषि, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, विद्युत, नगर परिषद, ग्रामीण विकास और पंचायती राज सहित सभी विभागों की योजनाओं की समीक्षा करते हुए संभागीय आयुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों से जन समस्याओं का अत्यंत संवेदनशीलता से समाधान करने का आग्रह किया।
किसानों को मिले सभी सरकारी लाभः संभागीय आयुक्त
मिनी-किट वितरण, खाद एवं बीज की उपलब्धता पर चर्चा करते हुए, उन्होंने खाद वितरण में समानता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। संभागीय आयुक्त ने पालनहार योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, खाद्य सुरक्षा योजना, त्यागपत्र अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, जल जीवन मिशन, पंच गौरव और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के संबंध में भी निर्देश दिए।
बैठक में संभागीय आयुक्त ने सूरतगढ़ के घग्घर प्रवाह क्षेत्र में पानी की समुचित निकासी के निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लंबित क्लेम संबंधित किसानों को यथाशीघ्र दिए जाएं। उन्होंने दिवाली से पहले बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के निर्देश देते हुए कहा कि स्ट्रीट लाइट और साफ-सफाई की व्यवस्था भी सुचारू की जाए। विभागीय अधिकारी ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के लाभार्थियों की सफलता की कहानियों का भी अपने स्तर पर अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें ताकि आमजन को इनका लाभ मिल सके।
बैठक में कई अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने संभागीय आयुक्त को आश्वस्त किया कि शिविरों का आयोजन राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप किया जा रहा है। बैठक में एडीएम प्रशासन सुभाष कुमार, एडीएम सतर्कता रीना, जिला परिषद सीईओ गिरधर बेनीवाल, एसडीएम नयन गौतम, अशोक असीजा, स्वाति गुप्ता, गिरजेशकांत शर्मा, ऋषभ जैन, रवींद्र कुमार यादव, राकेश दुलार, डॉ. सतीश शर्मा, हरिराम चौहान, नेमीचंद वर्मा, धीरज चावला, डॉ. मुकेश मेहता, वीरेंद्रपाल सिंह, विजय कुमार, देवानंद विजय शर्मा, भीमसेन स्वामी, हरीश मित्तल, डॉ. सुखपाल बराड़ आदि मौजूद थे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
गणेश चतुर्थी पर महाकाल में चढ़े 5.51 लाख मोदक, खजराना में भव्य श्रृंगार
2026-09-14
-
तमिलनाडु में 36,000 गणेश प्रतिमाओं की होगी स्थापना, चलेंगी स्पेशल बसें
2026-09-14
-
पश्चिम बंगाल में बढ़ रहा डेंगू, मुर्शिदाबाद में सबसे ज्यादा 1,072 मरीज
2026-09-14
-
बाराबंकी : 20 साल बाद सरयू उफान पर, हेतमपुर में मंदिर.टेलीफोन एक्सचेंज डूबे
2026-09-14
-
मनीषा पांडेय ने की नशे के खिलाफ एकजुट होने की अपील
2026-09-13
-
सीएम योगी ने साधा पिछली सरकारों पर निशाना
2026-09-13
-
काशी को बदनाम करने की साजिश: नालों में बहाई गिट्टी भरी बोरियां!
2026-09-13
-
Mumbai Heavy Rain: भारी बारिश से मुंबई का हाल बेहाल
2026-09-13
-
आकृति चौधरी NSA मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, होईकोर्ट के आदेश को चुनौती
2026-09-13
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी का निधन
2026-09-13
-
मप्र में जहरीली शराब से हुई मौतों की होगी न्यायिक जांच, आयोग गठित
2026-09-13
-
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर 21 अक्टूबर से अनशन-सत्याग्रह
2026-09-12
-
सोनिया कुशवाहा ने फतह किया माउंट कुन, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा
2026-09-12
-
एक करोड़ सात लाख के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 214 किलो गांजा बरामद
2026-09-12
-
जहां बाल स्वरूप में दर्शन देते हैं गणपति, मेहंदी से सजता है दरबार
2026-09-12