श्रीगंगानगर: श्रीगंगानगर में सनातन धर्म अरोड़वंश मंदिर (ट्रस्ट) के तत्वावधान में अरोड़ समाज के संस्थापक अरूड़ महाराज का दो दिवसीय जन्मोत्सव महोत्सव आज स्थानीय बीरबल चौक के निकट रघुनाथ मंदिर अरोड़वंश मंदिर में शिव दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के साथ शुरू हुआ। रघुनाथ मंदिर में शिवालय के जीर्णोद्धार के तहत भगवान शिव की नवीन मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा प्राचीन शिवालय के महंत कैलाश नाथ ने विधि विधान से की।
तत्पश्चात एक घंटे तक ओम नमः शिवाय का जाप किया गया। खीर का प्रसाद वितरित किया गया तत्पश्चात ट्रस्ट के अध्यक्ष अंकुर मगलानी ने उपस्थित लोगों को अरूड़ महाराज जयंती की शुभकामनाएं दी। ट्रस्ट के सचिव नीरज चावला सीए, कोषाध्यक्ष सन्नी नागपाल, पूर्व अध्यक्ष जोगिंदर बजाज, रमेश मक्कड़, ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेन्द्र आहूजा, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अजय मेहता, डॉ. केके गिल्होत्रा, पूर्व पार्षद कमल चराया, मीनाक्षी सेतिया, अरोड़वंश गर्ल्स पीजी कॉलेज के मुख्य सलाहकार विजय सेतिया, सीए विजय अरोड़ा, राजेंद्र छाबड़ा राजू, ललित डोडा, वरुण मक्कड़, सोम छाबड़ा, सीएल गोरखा, रोहित छाबड़ा, नरेश सेतिया, बलदेव नागपाल, प्रवीण बलाना, अशोक जग्गा, प्रवीण बाला वाधवा, मुकेश मिड्ढा, श्याम पुनयानी, सोनू अनेजा, राजेंद्र गोगिया, गुलशन व दीनानाथ चलाना आदि सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
अंकुर मगलानी ने लोगों से आह्वान किया है कि वे आज गुरुवार रात 8:30 बजे बड़ी संख्या में जवाहरनगर में गगन पथ पर अरोडवंश पब्लिक स्कूल के पास अरूट महाराज चौक पर पहुंचें, जहां जयंती के अवसर पर दीपों की माला सजायी जायेगी. उन्होंने बताया कि कल जयंती पर प्रातः 9 बजे रघुनाथ मंदिर में अरूट महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा, जिसके पश्चात मंदिर के बाहर ठंडे मीठे जल की स्टॉल लगाई जाएगी। शुक्रवार को सायं 7 बजे अरोड़वंश पब्लिक स्कूल में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध गायक गोपाल भारद्वाज धार्मिक भजनों का गायन करेंगे। अरोड़वंश पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी गणेश वंदना व देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का समापन भोजन प्रसादी के साथ होगा। उन्होंने समाज के लोगों से इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई