श्री गंगानगरः श्री गंगानगर के सिद्ध धाम श्री खाटू श्याम धाम मंदिर सुदामानगर में आज बारस पर भक्तों का मेला लगा रहा। मंदिर के मुख्य सेवादार संदीप शेरेवाला ने बताया कि ग्यारस पर भीषण गर्मी के बावजूद श्याम भक्तों की भीड़ मंदिर परिसर में पहुंच कर बाबा श्याम को अपने झंडे चढ़ा रही है और बाबा श्याम से मन्नतें मांग रही है।
आज सुबह मंदिर खुलते ही मंदिर परिसर में भक्तों का मेला लग गया। मंदिर परिसर बाबा श्याम के जयकारों से गूंज उठा। रात्रि संकीर्तन के दौरान देर रात तक मंदिर परिसर के बाहर भक्तों की लाइन लगी रही। आए हुए सभी भक्तों ने मंदिर में दर्शनों की सुचारू व्यवस्था की प्रशंसा की। भक्तों के लिए टेंट लगाए गए थे और कूलर, पंखे, शर्बत, ठंडाई और ठंडे पानी की व्यवस्था भक्तों द्वारा की गई थी।
भजन गायक दीपांशु शर्मा, केके शर्मा, पवन वर्मा, पवन चलाना, दीपक कौशिक, मीनू गोस्वामी व अन्य ने इतने सुंदर भजन गाए कि भक्त खुद को नाचने से रोक नहीं पाए। पूरा मंदिर परिसर मानो वृंदावन में तब्दील हो गया हो। शेरेवाला के आह्वान पर हर महीने एक बार बाबा श्याम को ध्वजा चढ़ाकर अपने शहर की सुख-समृद्धि, उन्नति और विकास की मन्नत मांगी जाती है। इस आह्वान के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने घरों पर ध्वजा बनाकर प्रतिदिन मंदिर परिसर में बाबा श्याम को चढ़ाते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार