श्रीगंगानगर : श्रीगंगानगर के गंगानगर बुलेटिन के पत्रकार रोबिन अग्रवाल को आए धमकी भरे कॉल के मामले को जिला पुलिस अधीक्षक एवं डीआईजी गौरव यादव ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने राजस्थान पत्रकार संघ को इस मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। राजस्थान पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने आज जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में जिला पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर पत्रकार रोबिन अग्रवाल को आए धमकी भरे कॉल के संबंध में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के अनुसार 1 जून 2025 को प्रातः काल +17786836979 नंबर से गंगानगर बुलेटिन समाचार पत्र के पत्रकार के पास फोन आया जिसमें पत्रकार रोबिन अग्रवाल को अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की गई तथा जानलेवा हमला करने की नीयत से बार-बार उनके घर का पता पूछा गया। इस धमकी भरे कॉल से पूर्व एफ ब्लॉक निवासी डीके भाटिया की फेसबुक पोस्ट पर पत्रकार रोबिन अग्रवाल को टैग करते हुए महक भाटिया ने कमेंट में रोबिन के घर में घुसकर आग लगाने की खुलेआम धमकी दी थी। जब रोबिन ने महक के कमेंट का जवाब दिया तो उसी पोस्ट पर अभि राजपूत की आईडी से रोबिन अग्रवाल को अभद्र भाषा में अभद्र कमेंट किए गए। उसके तुरंत बाद एक अनजान नंबर +17786836979 से फोन आया और रोबिन अग्रवाल को डराने की कोशिश की गई। फोन कॉल में स्पष्ट रूप से फेसबुक कमेंट का जिक्र था जो अभि राजपूत ने रोबिन को टैग करते हुए किए थे।
कुछ देर पहले तक फोन कॉल पर घर का पता पूछ रहे अभि राजपूत के साथ-साथ डीके भाटिया और महक भाटिया ने भी सारे कमेंट डिलीट कर दिए, सबूत नष्ट कर दिए और अपनी फेसबुक आईडी ब्लॉक कर दी।
यह डीके भाटिया वही व्यक्ति है जिसकी शिकायत पर नगर परिषद ने बिना किसी ठोस सत्यापन और रेस्टोरेंट मालिक अभिषेक भाटिया को नोटिस दिए बिना रेस्टोरेंट बंद कर दिया था। नगर परिषद की इस अवैध कार्यवाही का जब गंगानगर बुलेटिन अखबार ने विरोध किया तो अपनी ही गलतफहमी का शिकार डीके भाटिया की फेसबुक पोस्ट में इसकी स्पष्ट झलक देखने को मिली जिसमें उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि - "हमे जो हल्के में लगा वह फिर कभी हल्का नही हो पायेगा"। जिसके बाद डीके भाटिया का मुद्दा दरबार रेस्टोरेंट तक पहुंचा और फिर उसके गुर्गों अभि राजपूत व महक भाटिया ने डीके की पोस्ट पर रॉबिन को टैग करके अभद्र टिप्पणियां कीं और पत्रकार रॉबिन अग्रवाल को गंगानगर बुलेटिन के ऑफिशियल नंबर 9460935551 पर +17786836979 नंबर से कॉल करके धमकाया।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई