श्रीगंगानगर: कल रविवार को श्रीगंगानगर सिद्ध धाम श्री खाटू श्याम धाम मंदिर सुदामा नगर में सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में बाबा श्याम का विशाल संकीर्तन होगा। मंदिर सेवादार संदीप शेरेवाला ने बताया कि यह विशाल श्याम संकीर्तन शाम 7:00 बजे शुरू होगा और रात 10:00 बजे बाबा श्याम के जयकारों के साथ संपन्न होगा।
मंदिर परिसर में भजन प्रवाचक विशाल सोडा, दीपांशु शर्मा, पवन वर्मा, लविश चुग, पवन चलाना, केके शर्मा व अन्य अपने भजनों के माध्यम से बाबा श्याम को रिझाएंगे। इस अवसर पर बाबा को विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं में वितरित किए जाएंगे। शेरेवाला ने बताया कि आगामी 23 मई शुक्रवार को पावन एकादशी पर्व है। इस दिन श्याम प्रेमी जगह-जगह से बाबा श्याम को ध्वजा चढ़ाएंगे। श्रीगंगानगर का यह सिद्ध धाम प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण करने वाला धाम बन गया है।
अब प्रतिदिन श्याम भक्त अपने घरों पर ध्वज बनाकर बाबा श्याम को अर्पित करते हैं। शेरेवाला ने बताया कि मंदिर परिसर में श्याम भक्तों की भीड़ दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। भक्तों के मन में बाबा श्याम के प्रति अगाध श्रद्धा है। प्रतिदिन ताजे फूलों से बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार किया जाता है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई