श्रीगंगानगर : जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने शुक्रवार शाम अनूपगढ़ में घग्गर नदी के बहाव क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली और अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए। भेड़ताल क्षेत्र के अवलोकन के दौरान जिला कलेक्टर ने अनूपगढ़ एडीएम और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जल संग्रहण व्यवस्था के निर्देश दिए।
शुक्रवार शाम अनूपगढ़ पहुंचकर जिला कलेक्टर ने 80 जीबी, पुराना बिंजोर गांव में घग्गर नदी के बहाव क्षेत्र का अवलोकन किया। यहां उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर बहाव क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं व बचाव कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बहाव क्षेत्र में बांधों को मजबूत किया जाए। बचाव व राहत कार्यों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं और बहाव क्षेत्र में पानी की आवक की नियमित निगरानी की जाए।
इस दौरान उन्होंने मजनू चौकी से पानी निकासी का अवलोकन करने के बाद स्थानीय ग्रामीणों से भी बातचीत की। इसके बाद जिला कलेक्टर ने 28 ए ढाणी का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पाकिस्तान से लौटकर सीमावर्ती क्षेत्र में चित्रकूट चौकी के पास भेड़ताल तक पहुँचने वाले घग्गर नदी के पानी का अवलोकन करते हुए जिला कलेक्टर ने जल संग्रहण व्यवस्था की आवश्यकता जताई। इसके लिए उन्होंने अनूपगढ़ एडीएम और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस दौरान अनूपगढ़ एडीएम अशोक सांगवा, जिला परिषद सीईओ गिरधर, जल संसाधन विभाग के एसई धीरज चावला, अनूपगढ़ एसडीएम सुरेश राव, जल संसाधन विभाग के एक्सईएन, तहसीलदार सहित अन्य मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई