सोनभद्रः जिलाधिकारी बी० एन० सिंह ने आज विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत विकास खण्ड चतरा सहित विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय तियरा कला, बरइल, लसड़ा, बीआरसी चतरा तथा तहसील राबर्ट्सगंज में मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों मतदाता नाम फीडिंग, गणना प्रपत्रों के वितरण और एकत्रीकरण की प्रगति का गहनता से अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय बरइल में तैनात सफाई कर्मी इन्द्र बहादुर अनुपस्थित पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि सफाई कर्मी के निलंबन की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। इसी क्रम में विभिन्न बूथों पर बीएलओ की उपस्थिति की जांच की गई। विकास खण्ड नगवां के प्राथमिक विद्यालय दरेव में शिक्षा मित्र बिक्रम सिंह तथा विकास खण्ड चोपन के प्राथमिक विद्यालय बिल्ली द्वितीय में सहायक अध्यापिका अर्चना तिवारी अनुपस्थित मिलीं।
इस पर जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि दोनों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनके वेतन भुगतान पर तत्काल रोक लगाई जाए। जिलाधिकारी ने अभियान की सुचारु प्रगति के लिए सभी अधिकारी व कर्मचारियों को जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस औचक निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, तहसीलदार सदर अमित कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार