पंडित आलोक कुमार चतुर्वेदी ने कहा- RSS से जिन्हे परहेज, उन्हें भारत में रहने का अधिकार नहीं
खबर सार :-
सोनभद्र के सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए पं. आलोक कुमार चतुर्वेदी ने भारत को सनातन धर्म की भूमि बताया। कार्यक्रम में वीर बाल दिवस पर गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों के बलिदान को स्मरण किया गया।
खबर विस्तार : -
सोनभद्रः सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन चुर्क को संबोधित करते हुए पंडित आलोक कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि भारत सनातन की धर्म नगरी है इसने पूरे विश्व को दिशा और दशा देने का कार्य किया है। यह संभव हो पाया है तो भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम राम, कृष्ण, डॉक्टर हेडगेवार व ऋषि मुनियों के तप के कारण। उन सबके तप से प्राप्त हुये भारत को गाय, गंगा, गीता इसलिए जिन्हें गाय, गंगा, गीता की रक्षा करने वाला जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने सौ वर्षों की यात्रा में भारत का मूल प्राण बन चुका है उससे जिनको परहेज है उन्हें भारत में रहने का अधिकार नहीं है।
वीर बाल दिवस का किया उल्लेख
विशेष अतिथि कमलेश खाम्बे ने कहा वीर बाल दिवस हमें याद दिलाता है कि साहस उम्र का मोहताज नहीं होता। 26 दिसंबर 1705 को गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबज़ादों— साहिबज़ादा जोरावर सिंह और साहिबज़ादा फतेह सिंह ने धर्म, आस्था और सत्य के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। 6 और 9 वर्ष की उम्र में भी उन्होंने अत्याचार के आगे झुकने से इनकार कर दिया।
कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शंकर यादव ने कहा वीर बाल दिवस सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह के चारों साहिबजादों- अजीत सिंह, जूझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह, की निर्भिकता और बलिदान को याद करने के लिए वीर बाल दिवस मनाया जाता है। इतिहास के पन्नों में दर्ज यह कथा सिर्फ शहादत की नहीं, बल्कि अदम्य हौसले और सत्य पर अडिग रहने की मिसाल है। मुगल शासन के दौर में जब धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया, तब नन्हे साहिबजादों ने किसी भी प्रलोभन या भय के आगे झुकने से इनकार कर दिया था।
सरहिंद के नवाब वजीर खान के आदेश पर उन्हें दीवार में जिंदा चुनवा दिया गया, लेकिन उनका विश्वास डिगा नहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन खंड संयोजक सत्येंद्र पाठक ने किया। कार्यक्रम में आशीष केसरी, दिलीप चौबे, ओम प्रकाश यादव, आलोक सिंह, अजय पांडे, अमित पाठक, बबलू चौहान, अंशू खत्री, अवध द्विवेदी, स्वामी धयानानन्दजी, दिनेश सिंह, अरुण सिंह, इंद्रावती चौबे, जीतेन्द्र मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रांची समेत 10 जिलों में अलर्ट
2026-09-01
-
बैंक फ्रॉड में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, 7 दोषियों को सजा
2026-09-01
-
अल्मोड़ा में बारिश के बाद ढहा मकान, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
2026-09-01
-
बहराइचः आंगन से किसान को खींच ले गया बाघ, आधा-अधूरा शव मिलने पर दहशत
2026-09-01
-
राष्ट्रधर्म की यात्रा में निरंतरता जरूरी: स्वांत रंजन
2026-09-01
-
लखनऊ में छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन और सुरक्षा जागरूकता अभियान
2026-08-31
-
यूपी में बाढ़ से 1.70 लाख लोग प्रभावित, 17 जिलों में राहत-बचाव तेज
2026-08-31
-
तमिलनाडु में सीएम विजय ने 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ायी दूध की कीमतें
2026-08-31
-
उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की पांचवी सवारी, जानें पूरा रूट
2026-08-31
-
मध्य प्रदेश में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 11 जिलों में अलर्ट
2026-08-31
-
इंजन के आगे युवक को देख लोको पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, तनाव का माहौल
2026-08-30
-
झांसी: बंद मकान में मिले वृद्ध दंपती के शव, जांच जारी
2026-08-30
-
मुझ पर इस मिट्टी का कर्ज था...IAS दिव्या मित्तल ने किया इमोशनल पोस्ट
2026-08-30
-
तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, 32 जिलों में मौसम खराब
2026-08-30
-
झांसी मंडल में 856 युवाओं को मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन
2026-08-29