सोनभद्र : सोनभद्र के ओबरा तहसील स्थित ओबरा बिल्ली खदान में हुए भीषण हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायज़ा लिया। मौके पर मौजूद अधिकारियों से विस्तृत जानकारी लेने के बाद मंत्री ने इस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया और कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता लापता लोगों का पता लगाना और उन्हें सुरक्षित निकालना है।
मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि अब तक मलबे से 6 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जिसकी आधिकारिक पुष्टि भी उन्होंने की। उन्होंने कहा कि यदि किसी परिवार का सदस्य लापता है, तो वे तत्काल प्रशासन से संपर्क करें, ताकि खोज और राहत कार्यों में तेजी लाई जा सके।
राजभर ने जानकारी दी कि हादसे के संबंध में मुकदमा दर्ज कर एफआईआर की जा चुकी है और कुछ आरोपितों को गिरफ्तार भी किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार बिना किसी संकोच के कड़ी कार्रवाई करने के लिए जानी जाती है और इस मामले में भी किसी को छोड़ा नहीं जाएगा।
घटनास्थल पर मीडिया को रोके जाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि प्रशासन किसी भी तरह की जानकारी छिपाने की कोशिश नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार गलत संदेश फैलने से बचाने के लिए प्रशासन सख्ती बरतता है, लेकिन जनता और मीडिया को सभी तथ्य उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लापता लोगों की तलाश लगातार जारी है और राहत एवं बचाव कार्य पूरी तत्परता से किया जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई