सोनभद्र: जनपद सोनभद्र में हार्टफुलनेस संस्थान द्वारा बच्चों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के उद्देश्य से गीतोपदेश ग्लोबल श्लोक उत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों में इस प्रतियोगिता का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। हार्टफुलनेस ट्रेनर एवं गीतोपदेश के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर गोपाल द्वारा 6 से 17 वर्ष आयु वर्ग के स्कूली बच्चों को इस वैश्विक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
भगवद्गीता के शाश्वत ज्ञान को बच्चों तक पहुँचाने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता एक अनूठा मंच प्रदान करती है। इसके माध्यम से बच्चे न केवल गीता के श्लोक सीखते और उनका शुद्ध उच्चारण करते हैं, बल्कि उनके अर्थों पर मनन करके जीवन में नैतिकता, साहस, एकाग्रता और सदाचार जैसे मूल्यों को भी आत्मसात करते हैं। वैश्विक स्तर पर आयोजित यह प्रतियोगिता बच्चों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल और आध्यात्मिक समझ को विकसित करती है।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए छात्रों को श्रीमद्भगवद्गीता का कोई भी पसंदीदा श्लोक याद करना है, उसका अर्थ समझकर एक से तीन मिनट का वीडियो बनाना है और इसे ऑनलाइन अपलोड करना है। अभिभावक या छात्र “Global Sloka Competition” को गूगल पर सर्च करके दिए गए लिंक पर आवश्यक विवरण भरते हुए वीडियो जमा कर सकते हैं।
इसके लिए प्रतिभागियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र तथा आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जिससे बच्चों में उत्साह और प्रेरणा का संचार होगा। चरित्र निर्माण और आध्यात्मिक उत्थान की दिशा में यह प्रतियोगिता एक महत्वपूर्ण कदम है, जो बच्चों को ज्ञान, अनुशासन और आत्मविकास की राह पर आगे बढ़ने का अवसर देती है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई