सीकरः कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 पर होटल रघु पैलेस के पास रविवार को बीटीएस अस्पताल का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा खंडेला विधायक सुभाष मील ने फीता काटकर अस्पताल का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में अस्पताल संचालक झाबर मल बिजानिया, डॉक्टर भंवर सिंह ताखर व डॉक्टर अजय सक्सेना ने सभी अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर व प्रतीक चिह्न दिखाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी कालिदास स्वामी, सीकर सांसद अमराराम, पूर्व स्वास्थ्य राज्य मंत्री बंशीधर बाजिया ने स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी। यूडीएच मंत्री ने वर्तमान में खाद्य पदार्थों में मिलावट से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव की जानकारी दी।
विधायक मील ने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से अस्पताल संचालकों को जानता हूं। कस्बे में उनके द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सेवाएं बहुत अच्छी हैं। भविष्य में भी हम इसी प्रकार इस अस्पताल में अच्छी सेवाएं देंगे। डॉ. ताखर ने बताया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को सभी मल्टी स्पेशलिटी सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिनमें 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं, सामान्य चिकित्सा, प्रसूति/स्त्री रोग, हड्डी रोग, कान, नाक, गला विशेषज्ञ, ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, एनआईसीयू सहित सभी चिकित्सा सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं।
इस दौरान आरएसडब्ल्यूएम सीईओ एमके योगी, एसकेएस अध्यक्ष सुशील गोयल, रमेश चंद्र सक्सैना, भगवान सहाय बिजारणियां, हरिप्रसाद बलौदा, रोटरी क्लब अध्यक्ष रघुनाथ जाट, पार्षद राकेश भादूपोता, सरगोठ व्यवस्थापक मोहनलाल यादव, सुवालाल महरिया, बीरबल निठारवाल, जगदीश प्रसाद निठारवाल, हैला बाबू बावलिया, श्यामसुंदर सावंका, हंसराज बिजारणियां, रोहिताश बिजारणियां, विष्णु चुलेट, भागीरथ बावलिया आदि मौजूद रहे। गणमान्य लोग उपस्थित थे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई