श्रीगंगानगरः राजस्थान सरकार की दो गाड़ियों की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह घायल हो गया। दुर्घटना बाहुल्य व घनी आबादी वाले इलाके से रफ्तार भर रही गाड़ियों ने मोटरसाइकिल सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घायल अजहर अली की पसलियां तक टूट गई है और उसे भारी हेड इंजरी हुई है। मामले में जवाहर नगर थाना पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और उन्हें जिला परिषद में खड़ा करवाया गया है।
जनकारी के अनुसार, मौसम विभाग के सामने राधे इन्क्लेव के गेट के बाहर हादसा तब हुआ, जब अजहर अली अपनी बाइक पर सवार होकर कॉलोनी से बाहर निकल रहे थे। इतने में तेज रफ्तार गाड़ियों ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दी। बता दें कि अजहर पीओपी डिजाइनर है, जो मौसम विभाग के समीप राधा इन्क्लेव में पीओपी का कार्य ठेके पर करता है। अजहर यहां अकेला रहता है। उसका परिवार यूपी में रहता है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, राजस्थान सरकार की गंगानगर आरटीओ से रजिस्टर्ड गाड़ी नंबर आरजे13यूबी3961 व आरजे13टीए3149 100 की स्पीड से ऊपर फर्राटा भर रही थी। इन वाहनां ने अजहर को अपनी चपेट में ले लिया और वह बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर इकट्ठा हुए लोगों की मदद से अजहर को आँचल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जवाहर नगर थाना पुलिस ने इस संबंध में गाड़ियों को जब्त कर सम्बन्धितों के विरुद्ध कार्रवाई आरम्भ कर दी। फिलहाल घायल अजहर का बयान अभी तक दर्ज नहीं हो पाया है क्योंकि वह अभी बुरी तरह घायल है और बयान देने की स्थिति में नही है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई