श्रीगंगानगर: श्रीगंगानगर में जिला मुख्यालय के निकट स्थित ग्राम पंचायत 5 ई. छोटी व 4 एम.एल.7 ई. मुरारी कॉलोनी को नगर परिषद में शामिल करने की प्रक्रिया के दौरान पंचायती राज अधिनियम के स्थान पर नगर पालिका अधिनियम लागू किया गया है। एक ओर जहां जिले की अन्य ग्राम पंचायतों में सफाई व कचरा संग्रहण हेतु ट्रैक्टर ट्रॉली की ठेका अवधि 31 मार्च के बाद भी भविष्य के लिए बढ़ाई हुई है, जिससे नियमित सफाई कार्य हो रहा है, लेकिन हमारी पंचायतों के नगर परिषद में शामिल होने से पिछले 2 माह से कचरा संग्रहण व नालियों की सफाई हेतु ट्रैक्टर ट्रॉली का कार्य बंद पड़ा है, जिससे नालियों का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में फैलने लगा है।
जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं, नालियों व सीवरों में प्लास्टिक की थैलियां भरी हुई हैं। व्यापक गंदगी के कारण बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। आगामी दिनों में बरसात के मौसम को देखते हुए नालियों व सीवरों की तुरंत सफाई करवाना आवश्यक है। इस संबंध में क्षेत्र के जागरूक नागरिकों ने पूर्व में कई बार लिखित में अवगत कराया है। लेकिन आज तक कोई व्यवस्था बहाल नहीं हुई।
आज राष्ट्रीय मोदी सेवा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणजीत सारडीवाल के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया, जिस पर नगर परिषद आयुक्त ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन को देकर क्षेत्र की सफाई करवाने के निर्देश दिए। नगर परिषद आयुक्त ने कल से ही क्षेत्र की नालियों की सफाई व कचरा संग्रहण करवाने के आदेश दिए। इस अवसर पर गुरजंट सिंह खोखर, सुखराम बारूपाल, रामकुमार सुथार व एडवोकेट विनोद भाटी सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई