श्री गंगानगर: श्री गंगानगर में एच नहर के मुख्य टेल के किसानों ने इस संबंध में कई बार निवेदन किया तथा धरना-प्रदर्शन व भूख हड़ताल भी की, लेकिन इस समस्या के समाधान का आश्वासन भी दिया गया, जिस पर किसानों ने आपके आदेश का पालन किया तथा कोई धरना-प्रदर्शन आदि नहीं किया।
उसके बाद भी सैकड़ों बार कार्यालय के चक्कर काटे तथा समस्या का समाधान नहीं हुआ। जिससे किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा सिंचाई पानी की पर्याप्त आपूर्ति न होने से फसलें खराब हो रही हैं, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हर बार टालमटोल की जाती है। इस बारे में मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया जा चुका है तथा आदेश भी दिए जा चुके हैं, लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रशासन द्वारा किए गए समझौतों की बार-बार अवहेलना की जा रही है।
टेल पर पानी की मात्रा बढ़ने की बजाय लगातार कम होती जा रही है। आज किसानों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कहा कि संपूर्ण एच नहर की हाइड्रोलिक सर्वे रिपोर्ट का संज्ञान लेकर कार्रवाई करें तथा इसका ब्लू प्रिंट हम आवेदकों को उपलब्ध कराएं। गत समझौता वार्ता के पश्चात जिन मोघों व हेडों को पुनः स्थापित करने का प्रस्ताव था, उन पर रोक के कारणों की जांच की जाए तथा दोषी अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाए तथा शेष मोघों की मरम्मत की स्वीकृति के बावजूद भी कोई कार्य नहीं हुआ है, इसकी शीघ्र जांच की जाए। समझौता वार्ता 2020, 2023, 2025 में शर्तों को लागू न करने तथा हम अंतिम छोर के किसानों के अधिकारों व विशेषाधिकारों का अनादर करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाए तथा समस्या का यथाशीघ्र समाधान किया जाए।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई