चाकसू : शिवदासपुरा थाना इलाके में 12 अप्रैल को हुई कैब चालक मुनेश की हत्या के मामले का शिवदासपुरा थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है और तीन नाबालिगों को डिटेन किया गया है।
कार्रवाई थानाधिकारी बृजमोहन काबिया के नेतृत्व में अंजाम दी गई। डीसीपी साउथ दिगंत आनंद ने निर्देशानुसार वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि 12 अप्रैल को प्रताप नगर थाना इलाके में अक्षय पात्र चौराहे के पास 6 से 7 अज्ञात युवकों ने एक टैक्सी चालक को पैसे लेकर इंडिया गेट चलने की बात कही और कार में बैठकर चालक को बंधक बनाकर कार लूटने के लिए उसके साथ मारपीट की और पेट में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और शव को द्रव्यवती नदी में फेंक दिया। जिसके बाद पुलिस ने बड़ी मुश्किल से शव की शिनाख्त की।परिजनों को सूचना देकर शव सौंप दिया।
आरोपियों ने पुलिस के सामने कबूला कि उन्होंने मुनेश मीना के पेट में गोली मारी और शव को दरव्यावटी नाले में फेंक दिया। आरोपियों से एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और दो मैगजीन बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने जयपुर शहर और दूसरे राज्यों में इस तरीके से कई वारदातें की हैं। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों तक पहुंचने में साइबर सेल हेड कांस्टेबल राम सिंह, लोकेश, प्रेमचंद, लेखराज की विशेष भूमिका रही।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत