नवरात्रि के पहले दिन मां पाटेश्वरी के दरबार पहुंचे CM योगी, दर्शन-पूजन के साथ की गौसेवा
खबर सार :-
CM Yogi visits Devi Patan Temple: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन, मुख्यमंत्री योगी ने बलरामपुर के देवी पाटन मंदिर में पूजा-अर्चना की, जो 51 शक्तिपीठों में से एक है। जबकि एक दिन पहले लरामपुर में करोड़ों की लागत वाली 78 विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
खबर विस्तार : -
CM Yogi in Balrampur: मां आदिशक्ति जगदंबा की आराधना महापर्व नवरात्र आज से शुरू हो चुकी है। शारदीय नवरात्रि (Sharadiya Navratri 2026) के पहले दिन रविवार को देश भर के देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बलरामपुर के तुलसीपुर में स्थित मां पाटेश्वरी मंदिर (देवीपाटन) पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना की। साथ ही राज्य की खुशहाली और जन-कल्याण के लिए प्रार्थना की और आशीर्वाद मांगा। देवी पाटन मंदिर देवी दुर्गा के 51 प्रसिद्ध शक्तिपीठों में से एक है, जहां नवरात्रि के दौरान भक्तों की अटूट आस्था उमड़ पड़ती है।
इसके अलावा सीएम ने मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। इस दौरान सीएम योगी ने नवरात्रि और दशहरा त्योहारों के दौरान भक्तों की सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही राष्ट्रीय और राज्य-स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया, स्कूली बच्चों को शैक्षिक सामग्री बांटी ।
सीएम योगी ने मां पाटेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना
गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने मां पाटेश्वरी के चरणों में नमन किया, पूरी श्रद्धा के साथ अनुष्ठान किए और आरती की। पूजा के बाद, उन्होंने मंदिर में मौजूद भक्तों का अभिवादन स्वीकार किया। सीएम ने कहा कि नवरात्रि के दौरान देश और राज्य के विभिन्न हिस्सों से भक्त देवी के मंदिर में आते हैं; इसलिए, प्रशासन, पुलिस और मंदिर प्रबंधन को तीर्थयात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि परिसर के भीतर कोई अव्यवस्था या असुविधा नहीं होनी चाहिए।
ये भी पढ़ेंः- Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरु हो रही शारदीय नवरात्रि, जानें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का महत्व
बच्चियों को भेंट की चॉकलेट
मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्कूलों के 12 बच्चों को आशीर्वाद पत्र और शैक्षिक सामग्री बांटी। कार्यक्रम के दौरान, उन्होंने छोटी बच्चियों जिन्हें देवी का रूप माना जाता है को चुनरी ओढ़ाकर और उन्हें स्टडी टेबल व चॉकलेट भेंट करके सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में बच्चों के प्रति मुख्यमंत्री का स्नेह और उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता भी दिखाई दी। इस कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री ने न केवल शिक्षा, खेल और कृषि को बढ़ावा दिया, बल्कि नवरात्रि के अवसर पर धार्मिक आस्था और जन-कल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में भी भाग लिया।
गौशाला में की में गायों की सेवा
पूजा करने के बाद सीएम योगी ने मां पाटेश्वरी मंदिर परिसर में स्थित गौशाला में गायों को गुड़ और हरा चारा खिलाकर उनकी सेवा भी की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों, जन-प्रतिनिधियों और संतों से बातचीत की। महंत मिथिलेश नाथ योगी भी वहां मौजूद थे।
खिलाड़ियों और मेधावी बच्चों को किया सम्मानित
बता दें कि सीएम योगी शनिवार को बलरामपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने ₹803 करोड़ से ज़्यादा की लागत वाली 78 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर आयोजित एक भव्य जनसभा में मुख्यमंत्री ने जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, लैपटॉप और प्रमाण-पत्र बांटे। उन्होंने राष्ट्रीय और राज्य-स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले या भाग लेने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार और ट्रैकसूट देकर प्रोत्साहित किया। साची कश्यप, साक्षी सिंह और साक्षी सिद्धार्थ को 55वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता (ताइक्वांडो) में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
देश भर के शक्तिपीठों में उमड़ी भक्तों की भीड़
नवरात्रि के पहले दिन से ही देश भर में देवी के मशहूर मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। यह सिर्फ उत्तर प्रदेश तक ही सीमित नहीं है। जम्मू-कश्मीर के कटरा में स्थित श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में, सुबह-सुबह ही हजारों भक्त देवी दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए कतार में खड़े दिखे। एक तरफ जहां मंदिरों में उत्सव का माहौल को मिल रहा है, वहीं राजधानी लखनऊ के पौराणिक मां चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में भक्तों की संख्या पर गोमती नदी के बढ़ते जलस्तर साथ ही आई बाढ़ के कारण कारण श्रद्धालुओं की उपस्थिति प्रभावित हुई है।
ये भी पढ़ेंः- Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन सूरत के 400 साल पुराने अंबाजी मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब
अन्य प्रमुख खबरें
-
नवरात्रि से पहले UPFSDA की बड़ी कार्रवाई, 20,924 किलो खाद्य पदार्थ जब्त
2026-10-10
-
हिमाचल में 13-14 अक्टूबर को आंधी-तूफान का ‘येलो अलर्ट’
2026-10-10
-
इंदौर में दो लोगों से कथित मारपीट का मामला, छह पुलिसकर्मी निलंबित
2026-10-10
-
मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर CM योगी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
2026-10-10
-
अमावस्या पर नर्मदा-शिप्रा घाटों पर उमड़ी भीड़, शनि मंदिर में लगीं कतारें
2026-10-10
-
जम्मू-कश्मीर के डोडा में फैल रहा लम्पी वायरस, पशुपालकों में बढ़ी चिंता
2026-10-09
-
राष्ट्रीय डाक सप्ताह की तैयारी, आधार सेवाओं पर विशेष अभियान
2026-10-09
-
हिमाचल में 110 कठिन मार्गों पर ड्रोन से पहुंचेगी डाक, 36 पर सेवा शुरू
2026-10-09
-
UP : 455 लेखपाल बने राजस्व निरीक्षक, जल्द जारी होंगे तैनाती के आदेश
2026-10-09
-
मध्य प्रदेश में 10-11 अक्टूबर को बारिश के आसार, IMD ने जताई संभावना
2026-10-09
-
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, सपा का प्रदर्शन
2026-10-08
-
भोपाल के न्यू मार्केट में सिलेंडर ब्लास्ट, धू-धू कर जलीं दुकानें
2026-10-08
-
MP में आयुष्मान योजना का विरोध, संगठनों ने किया बहिष्कार का ऐलान
2026-10-08
-
बारिश और हवा के कारण तापमान में गिरावट, कल तक गोमती का जलस्तर घटने की उम्मीद
2026-10-08
-
UP: दुकान में आग लगने से मां-बेटी की जलकर मौत
2026-10-08