शाहजहांपुरः आज महिलाओं ने वट सावित्री व्रत का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया। सबसे पहले महिलाओं ने वट वृक्ष की विधि-विधान से पूजा की, फिर कच्चे सूत का धागा वट वृक्ष में लपेट कर उसकी परिक्रमा की और अपने पति की दीर्घायु की कामना की। यह व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए रखती हैं।
जिले के विभिन्न स्थानों पर विवाहित महिलाओं ने 16 श्रृंगार कर बरगद के पेड़ की पूजा की और अपने पति की दीर्घायु की कामना की। मान्यता है कि इस व्रत को रखने से अखंड सौभाग्य के साथ सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। हिंदू धर्म में वट सावित्री का विशेष महत्व है। यह पर्व विवाहित महिलाओं द्वारा हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है।
इसमें व्रत रखने से अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मिलता है और पति की दीर्घायु की कामना की जाती है। मान्यता है कि व्रत रखते हुए महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए सावित्री और सत्यवान की कथा सुनती हैं। इससे वैवाहिक जीवन में सुख, शांति और दांपत्य जीवन में समृद्धि आती है। महिलाएं पूजा की थाली में खरबूजा, आम और बैगन रखती हैं। बरगद की पूजा के बाद महिलाएं सुहाग में चूड़ियां और सिंदूर दान करती हैं। महिलाएं अपने बड़ों से आशीर्वाद लेती हैं। लेकिन सावित्री व्रत सुख, समृद्धि और अखंड सौभाग्य का प्रतीक है।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत