Shahjahanpur Terror Fake News: उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोशल मीडिया पर शाहजहांपुर में आतंकी हमले की झूठी खबर फैलाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चल रहे “फैक्ट वेरिफिकेशन एंड साइबर मॉनिटरिंग अभियान” के तहत यह कार्रवाई की गई है। पुलिस महानिदेशक प्रशान्त कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो को शाहजहांपुर में आतंकी हमले का रूप देकर वायरल किया गया, जबकि ऐसी कोई घटना वहां घटी ही नहीं।
तीन अकाउंट्स पर FIR दर्ज
सोशल मीडिया निगरानी केंद्र की रिपोर्ट के आधार पर निम्नलिखित अकाउंट्स को चिन्हित कर कोतवाली शाहजहांपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है:
1. Parvinda - Facebook ID: @parvinda.2023
2. Ankit Kumar - Instagram ID: @ankit__kumar71010
3. आदित्य भैया सांसद बदायूं - Facebook की फर्जी ID, जो सांसद आदित्य यादव के नाम से चलाई जा रही थी।
इस फर्जी प्रोफ़ाइल के संबंध में सांसद आदित्य यादव की शिकायत पर थाना सिविल लाइंस, बदायूं में भी अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है।
डीजीपी प्रशांत कुमार ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की भ्रामक पोस्ट, फेक न्यूज या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा: “इस तरह की अफवाहें न केवल जनमानस में भय उत्पन्न करती हैं, बल्कि हमारी सेनाओं और सुरक्षा एजेंसियों के मनोबल को भी प्रभावित करती हैं। किसी भी सूचना को शेयर करने से पहले उसका सत्यापन आवश्यक है।”
उत्तर प्रदेश पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर कोई भी सामग्री पोस्ट करने से पूर्व उसका सत्यापन पुलिस के अधिकृत फैक्ट चेक अकाउंट से करें। पुलिस मुख्यालय के सोशल मीडिया सेंटर द्वारा सभी प्लेटफॉर्म्स की चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत