शाहजहांपुर: थाना बण्डा क्षेत्रान्तर्गत शहीद भगत सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज, बण्डा, जनपद शाहजहाँपुर में महिला सशक्तिकरण एवं साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा विद्यालय की छात्राओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, महिला अधिकारों, आत्मनिर्भरता एवं साइबर अपराधों से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
• महिला सशक्तिकरण पर जोर : बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक कर आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनने हेतु प्रेरित किया गया।
• साइबर क्राइम जागरूकता : इंटरनेट व सोशल मीडिया पर सुरक्षित रहने, संदिग्ध कॉल्स/लिंक्स से बचने एवं किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने के लिए बताया गया।
• हेल्पलाइन नम्बर की जानकारी : छात्राओं को हेल्पलाइन नम्बर 1090 (महिला शक्ति हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 108 (एंबुलेंस सेवा) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। छात्राओं को आत्मरक्षा व निडर होकर अपनी समस्या पुलिस तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया गया।
सम्मान समारोह
इस अवसर पर कॉलेज की प्रबन्धन समिति के पदाधिकारियों द्वारा श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी पुवायां, थाना प्रभारी बण्डा एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा बालिकाओं को यह आश्वासन दिया कि पुलिस विभाग सदैव उनकी सुरक्षा और सहयोग के लिए तत्पर है।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, अध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं। छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे जिनका समाधान द्वारा किया गया।
मिशन शक्ति फेज 05 के अन्तर्गत आयोजित यह कार्यक्रम महिलाओं व बालिकाओं में आत्मविश्वास, सजगता और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। शाहजहाँपुर पुलिस का यह प्रयास छात्राओं को न केवल अपने अधिकारों के प्रति सजग करता है, बल्कि उन्हें समाज में सुरक्षित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी प्रेरित करता है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई