शाहजहांपुर: वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर रानी लक्ष्मीबाई विंग की ओर से शौर्य दिवस धूमधाम से मनाया गया। निवाजपुर में भव्य शौर्य यात्रा निकाली गई, जिसमें तिरंगा लहराते हुए महिलाओं ने देशभक्ति का संदेश दिया। पूरे उत्सव के दौरान देशभक्ति गीतों पर जमकर नृत्य किया गया और माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग गया।
कार्यक्रम संस्थापक डॉ. नमिता सिंह, अध्यक्ष स्तुति गुप्ता, सचिव सुनीता सिंह और कोषाध्यक्ष शुभा शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। डॉ. सिंह ने बताया कि पिछले 12 वर्षों से यह आयोजन रानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिवस पर शौर्य दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, जिसमें समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान किया जाता है। इस मौके पर मुख्य अतिथि शिखा जैन रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथियों में गुरुद्वारा सभा की अध्यक्ष कमलेश कौर माटा, कीरत माटा, दूर इंटरनेशनल की प्रधानाचार्य शमा जैदी, लीड कॉन्वेंट की प्रधानाचार्य तराना जमाल, टॉडलर प्ले स्कूल की संस्थापक नुजहत अंजुम, आशा वर्कर यूनियन की जिलाध्यक्ष कमलजीत कौर, एडवोकेट गुलिस्ता खान, योग प्रशिक्षक ज्योति गुप्ता, डॉ. अनुपमा श्रीवास्तव शामिल रहीं।
इसके अलावा गुरु नानक स्कूल की प्रधानाचार्य हरमीत कौर, शिक्षिका ललिता यादव, समाजसेवी पदम गुप्ता, सुषमा मेहरोत्रा, शिक्षिका पल्लवी वर्मा, महिमा शुक्ला, कुमुद गुप्ता, गीता द्रिवेदी, रचना सिंह, नीति कुमरा, आशा वर्कर यूनियन की सचिव संध्या त्रिपाठी, मिशन शक्ति की ब्रांड एंबेसेडर अनुज्ञा मिश्रा, आईकेएमजी की अध्यक्ष पूनम टंडन, मीरा सक्सेना सहित कई महिलाओं को सम्मानित कर उनका मान बढ़ाया गया। शौर्य यात्रा और सम्मान समारोह के माध्यम से रानी लक्ष्मीबाई के शौर्य, साहस और योगदान को याद करते हुए महिला संघ की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई