शाहजहांपुर: आगामी गन्ना पेराई सत्र 2025-26 को सुचारू, पारदर्शी और सुरक्षित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिले की सभी चीनी मिल इकाइयों के प्रमुखों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गन्ना भुगतान, परिवहन व्यवस्था, सुरक्षा मानकों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी कई अहम निर्देश जारी किए गए।
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन चीनी मिलों ने अब तक गन्ना मूल्य का पूर्ण भुगतान नहीं किया है, वे भुगतान पूरा करने के बाद ही पेराई प्रारंभ करेंगी। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों के हितों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए भुगतान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि गन्ना क्रय केंद्रों पर किसानों से लदाई-उतराई के नाम पर किसी भी प्रकार की राशि वसूलना पूरी तरह प्रतिबंधित है, और यदि ऐसा पाया गया तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने आगे कहा कि गन्ना ढुलाई के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। ट्रालियों में गन्ने की लोडिंग निर्धारित ऊंचाई तक ही की जाए और वाहनों पर प्रकाश परावर्तक पट्टिका एवं लाल त्रिकोणीय कपड़ा लगाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा, यातायात अवरोध एवं प्रदूषण नियंत्रण के दिशा-निर्देशों का पालन प्रत्येक चीनी मिल द्वारा सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने किसानों को भी जागरूक करने के निर्देश दिए कि गन्ने के खेतों में सूखी पत्तियां न जलाएं, क्योंकि इससे पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता है और मिट्टी की गुणवत्ता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यदि कोई किसान ऐसा करता पाया गया, तो उसका सट्टा पूरे पेराई सत्र के लिए बंद कर दिया जाएगा।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर कार्य करने पर जोर दिया, ताकि पेराई सत्र सुगमता से संपन्न हो सके और किसानों को उनका पूरा लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि शाहजहांपुर जिले में गन्ना पेराई सत्र किसान हितैषी, पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल