शाहजहाँपुरः बरेली में आयोजित 69वीं राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप में शाहजहाँपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जनपद शाहजहाँपुर के लिए गर्व और गौरव का विषय बनी हुई है। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रदेश में जनपद का नाम रोशन किया।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर शाहजहाँपुर से दो खिलाड़ियों ओम अरोड़ा एवं रेशव कुमार दिनकर का चयन राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन चैम्पियनशिप के लिए किया गया है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 11 जनवरी से 16 जनवरी तक दिल्ली में आयोजित की जाएगी, जिसमें दोनों खिलाड़ी जनपद और प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि के उपलक्ष्य में आज पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर राजेश द्विवेदी द्वारा दोनों चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेलों के क्षेत्र में युवाओं द्वारा प्राप्त की गई ऐसी उपलब्धियां अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत होती हैं और इससे जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है।
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि ओम अरोड़ा और रेशव कुमार दिनकर राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर शाहजहाँपुर का नाम रोशन करेंगे।
सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने दोनों खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। खिलाड़ियों ने भी इस सम्मान के लिए पुलिस अधीक्षक और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे आगामी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का पूरा प्रयास करेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई