शाहजहांपुर : शाहजहांपुर में आगामी दीपावली, बारावफात एवं अन्य त्योहारों के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। त्योहारों के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसरों, मुख्य बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का उच्च अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान सुरक्षा इंतज़ामों की बारीकी से समीक्षा की गई तथा आमजन से संवाद कर शांति बनाए रखने की अपील की गई।
अधीक्षक राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में पैदल गश्त की गई, जिसमें संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की टोका-टोकी कर गहन पूछताछ की गई। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए और विशेष सतर्कता बरती जाए। त्योहारों के दौरान अफवाहों से बचने, किसी भी प्रकार की अफरा-तफरी ना हो, इसके लिए आमजन को जागरूक किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण एवं नगर) और क्षेत्राधिकारी नगर ने भी स्थानीय पुलिस बल के साथ विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि बाजारों में सुगम यातायात बना रहे और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैयार रहे।
पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की कि वे दीपावली और अन्य सभी त्योहारों को आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति के साथ मनाएँ। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन लगातार गश्त, निगरानी और जनसंपर्क अभियान चला रहा है, जिससे त्योहारों का उल्लास बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-13
2026-06-13
लखनऊ में पुलिस को चकमा देकर भागा कैदी, केजीएमयू से हुआ फरार
2026-06-13
जन चौपाल में गिनाई गईं सरकार की उपलब्धियां, अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
2026-06-12
हजरत पीरकमाल शाह बाबा के 27वें उर्स में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, कव्वाली मुकाबले ने बांधा समां
2026-06-12
Delhi Sex Racket Busted: दिल्ली में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार महिलाओं का किया गया रेस्क्यू
2026-06-12
2026-06-12
पीलीभीत में हरे-भरे आम के पेड़ों पर चला आरा, लकड़ी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
2026-06-12
Lucknow News: युवती ने सहयोगियों के साथ मिलकर युवक को किया ब्लैकमेल, 3 लाख रुपये और एक कार की मांग
2026-06-12
प्राकृतिक खेती ही स्वस्थ भारत की नींव: विधायक डॉ. लालाराम बैरवा
2026-06-12
टूरिस्ट परमिट की आड़ में अवैध बस संचालन पर शिकंजा, विभाग चलाएगा विशेष अभियान
2026-06-12
2026-06-12
2026-06-12
2026-06-12
Cockroach Janata Party: दिल्ली के बाद लखनऊ पहुंचे अभिजीत दीपके, पेपर लीक पर इको गार्डन में प्रोटेस्ट
2026-06-12