शाहजहांपुर: ओसीएफ रामलीला मैदान और खिरनी बाग रामलीला मैदान में प्रस्तावित दशहरा मेला और रावण दहन के आयोजन के कारण वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इसे देखते हुए, यातायात के सुचारू संचालन हेतु, निम्नानुसार यातायात डायवर्जन लागू किया जा रहा है। इसका समय शाम 6:00 बजे से रात्रि में मेला समाप्ति तक रहेगा।
इस्लामिया तिराहा - अंटा चौराहा से खिरनी बाग चौराहा की ओर आने वाले सभी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
जीआईसी तिराहा - जीआईसी तिराहा से खिरनी बाग चौराहा की ओर आने वाले वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
पीडब्ल्यूडी तिराहा - पीडब्ल्यूडी तिराहा से खिरनी बाग चौराहा की ओर आने वाले सभी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय तिराहा - पुलिस अधीक्षक कार्यालय तिराहा से खिरनी बाग चौराहा की ओर आने वाले सभी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
हिंदुस्तान प्रेस तिराहा - अलका गेस्ट हाउस और बिस्मिल पार्क से खिरनीबाग चौराहे की ओर आने वाले सभी वाहन हिंदुस्तान प्रेस तिराहा पर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
हथौड़ा चौराहा - शहर की ओर आने वाले सभी भारी वाहन, हथौड़ा चौराहा से रिंग रोड होते हुए दिउरिया मोड़ होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
मछली बाजार तिराहा - शहर की ओर आने वाले सभी भारी वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
नव ज्योति अस्पताल/शाहवाजनगर तिराहा - मेला समाप्ति तक शहर की ओर आने वाले सभी भारी वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
पीडब्ल्यूडी तिराहा से डिपो तिराहा तक - पीडब्ल्यूडी तिराहा से डिपो तिराहा की ओर आने वाले सभी वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
ग्वाल टोली चौराहा और डिपो तिराहा - ग्वाल टोली चौराहा और डिपो तिराहा के बीच सभी वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
रोडवेज, रैन बसेरा तिराहा और दुर्गा तिराहा से डिपो तिराहा की ओर - रोडवेज, रैन बसेरा तिराहा और दुर्गा तिराहा से डिपो तिराहा की ओर आने वाले सभी वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
त्रिमूर्ति तिराहा/कवि मूर्ति तिराहा से दुर्गा तिराहा की ओर - त्रिमूर्ति तिराहा/कवि मूर्ति तिराहा से दुर्गा तिराहा की ओर आने वाले सभी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
रेलवे स्टेशन की ओर आने वाले वाहन - शहर से रेलवे स्टेशन की ओर आने वाले वाहन घंटाघर की ओर से लालइमली चौराहा होते हुए गुड्स शेड रोड से रेलवे स्टेशन जाएंगे और राजघाट, कनौजिया तिराहा की ओर से आने वाले वाहन हदफ चौकी रोड से सुभाष चौराहा होते हुए गुड्स शेड रोड से रेलवे स्टेशन जाएंगे और हथौड़ा चौराहा से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले वाहन रिंग रोड होते हुए मछली बाजार तिराहा, महिला थाना तिराहा की ओर आएंगे।
1. ओसीएफ मंदिर के पीछे - निगोही से मेले में आने वाले वाहन ग्वाल टोली के पास खाली मैदान में पार्क किए जाएँगे।
2. एनसीसी तिराहा मैदान - मऊ खालसा से मेले में आने वाले वाहन एनसीसी मैदान में पार्क किए जाएँगे।
3. ओसीएफ मस्जिद के पास - बांदा, पुवायां और सिंधौली से मेले में आने वाले वाहन ओसीएफ मस्जिद के पास खाली मैदान में पार्क किए जाएँगे।
4. राम मूर्ति वर्मा की हवेली के सामने मैदान - रोजा और हथौरा से मेले में आने वाले वाहन राम मूर्ति वर्मा की हवेली के सामने मैदान में पार्क किए जाएँगे।
5. जेल रोड के पीछे पार्किंग - अंटा चौराहे से मेले में आने वाले वाहन जेल रोड के पीछे पार्किंग में पार्क किए जाएँगे।
6. हिंदुस्तान प्रेस तिराहा - वाहन हिंदुस्तान प्रेस तिराहा के पास तिकुनिया के खाली मैदान में पार्क किए जाएँगे।
7. कचहरी पार्किंग - मेला ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के वाहनों के लिए पार्किंग।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई