शाहजहांपुर: जनपद में पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। आज 16 मामलों की सुनवाई की गई और दो दम्पतियों को सकुशल उनके घर भेज दिया गया।
थाना पुवायां निवासी एक दम्पति, जिनकी शादी लगभग 6 वर्ष पूर्व हुई थी, प्रार्थिनी ने बताया कि मैं पिछले चार माह से अपने मायके में रह रही हूँ। मेरा पति दिन-रात शराब पीकर रहता है और मुझे मारता-पीटता है तथा खर्चे के लिए पैसे नहीं देता। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया था।
दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र में बुलाया गया। दोनों पक्षों की आपस में बातचीत कराई गई और उन्हें समझाया गया। प्रथम पक्ष और द्वितीय पक्ष एक-दूसरे के साथ रहने को तैयार हैं। दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है और दोनों को परिवार परामर्श केंद्र से विदा कर दिया गया।
थाना कांट निवासी एक दम्पति, जिनकी शादी लगभग 5 वर्ष पूर्व हुई थी। प्रार्थिनी पिछले दो वर्षों से अपने मायके में रह रही थी। प्रार्थिनी ने बताया कि मेरा पति मुझे मारता-पीटता है और घर से निकाल देता है। इससे नाराज होकर मैं अपने मायके चली आई। इस मामले को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था।
दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र में बुलाया गया। दोनों पक्षों की आपस में बातचीत कराई गई और उन्हें समझाया गया। पहला पक्ष और दूसरा पक्ष एक-दूसरे के साथ रहने को तैयार हैं। दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों को परिवार परामर्श केंद्र से छुट्टी दे दी गई। इस अवसर पर परिवार परामर्शी महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता, महिला आरक्षी पिंकी, महिला आरक्षी मोनिका आदि उपस्थित थीं।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार