शाहजहाँपुर : पुलिस सदैव अनुशासन, सजगता और कार्यकुशलता की मिसाल प्रस्तुत करती है। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी द्वारा पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार की परेड में सम्मिलित होकर परेड की सलामी ली तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला आरक्षियों को प्रशिक्षण सम्बन्धी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
परेड के उपरांत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं रिक्रूट महिला आरक्षियों को प्रेरक संदेश देते हुए प्रशिक्षण सम्बन्धी दिशा निर्देश दिए।
• “अनुशासन पुलिस का मूल आधार है।”
• “जनता से संवाद में विनम्रता, कार्य में तत्परता और संवेदनशीलता बनाए रखें।”
• “आधुनिक तकनीक का सदुपयोग कर अपराध नियंत्रण को सशक्त बनाएं।”
पुलिस लाइन परिसर का गहन निरीक्षण करते हुए डायल 112 कंट्रोल रूम, जी.डी. कार्यालय, हथियारागार, बैरकों एवं सुपर-22 का निरीक्षण किया गया। इस दौरान रिस्पांस समय, अभिलेखों की सुव्यवस्था और कर्मियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए तथा कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर यथासंभव समाधान किया गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक एवं आरटीसी मेजर उपस्थित रहे।
“जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। प्रत्येक पुलिसकर्मी को कानून-व्यवस्था के साथ-साथ मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देना चाहिए। अनुशासन, पारदर्शिता और प्रोफेशनलिज़्म हमारी पहचान है।”
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई