शाहजहांपुर: सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी द्वारा सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर ड्रोन संबंधी फैल रही अफवाहों के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य ड्रोन उड़ाने की अफवाहों से उत्पन्न भ्रम को दूर करना तथा जनता में भ्रम फैलने से रोकना था।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में किसी भी संदिग्ध ड्रोन गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई है। सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी भी सूचना को गंभीरता से लें तथा तत्काल सत्यापन एवं उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें। यह भी निर्देश दिए गए कि यदि कोई व्यक्ति या समूह सोशल मीडिया पर गलत या भ्रामक सूचना फैलाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि पिछले सप्ताह कुछ स्थानों से ड्रोन उड़ाने की सूचना मिली थी, लेकिन संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए किसी ड्रोन की पुष्टि नहीं हुई है। विशेषकर संवेदनशील क्षेत्रों में सभी थाना प्रभारियों एवं ग्राम सुरक्षा समितियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि रखें तथा जनता से संवाद कर उन्हें वास्तविक स्थिति से अवगत कराएं। आसपास के जिलों में कुछ खिलौना ड्रोन मिलने की पुष्टि हुई है, जिससे प्रतीत होता है कि कुछ शरारती तत्व अफवाह फैला रहे हैं। शाहजहाँपुर पुलिस ने ड्रोन की अफवाहों को लेकर पहले भी एडवाइजरी जारी की थी, इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने पुनः निर्देश दिए कि यदि कोई व्यक्ति या समूह सोशल मीडिया पर गलत या भ्रामक जानकारी फैलाता है तो उसके विरुद्ध गैंगस्टर और एनएसए जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक के अंत में आम जनता से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की अपुष्ट या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या प्रशासन को दें।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार