शाहजहांपुरः 729 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ जारी
खबर सार :-
शाहजहांपुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 2 लाख से ज्यादा की कीमत की अफीम मिली है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर ली है। साथ की आगे की कार्रवाई में जुटी गई है।
खबर विस्तार : -
शाहजहांपुरः जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना खुटार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के निकट पर्यवेक्षण में थाना खुटार पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए तस्कर
इसी क्रम में 21 जनवरी को शांति व्यवस्था, संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग तथा अपराध रोकथाम के दौरान दो व्यक्तियों को अलग-अलग स्थानों से रोका गया, जिनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद की गई। बरामद अफीम का कुल वजन 729 ग्राम पाया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस द्वारा तत्काल दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार प्रथम अभियुक्त ने अपना नाम नितिन पुत्र परिमाल, निवासी ग्राम कौरेया मुफरत, पोस्ट कोटवा, थाना फरधान, जनपद लखीमपुर खीरी, उम्र लगभग 22 वर्ष बताया, जिसके कब्जे से 356 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। वहीं दूसरे अभियुक्त ने अपना नाम श्रीचन्द पुत्र सुरेन्द्र कुमार, निवासी ग्राम जिझारपुर, पोस्ट सिसनौर, थाना मैलानी, जनपद लखीमपुर खीरी, उम्र लगभग 36 वर्ष बताया, जिसकी जामा तलाशी से 373 ग्राम अफीम बरामद की गई।
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना खुटार पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के अंतर्गत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त अभियुक्तों के कब्जे से एक-एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई, जिन्हें मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर दिया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा मादक पदार्थों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी गहन जांच की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रांची समेत 10 जिलों में अलर्ट
2026-09-01
-
बैंक फ्रॉड में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, 7 दोषियों को सजा
2026-09-01
-
अल्मोड़ा में बारिश के बाद ढहा मकान, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
2026-09-01
-
बहराइचः आंगन से किसान को खींच ले गया बाघ, आधा-अधूरा शव मिलने पर दहशत
2026-09-01
-
राष्ट्रधर्म की यात्रा में निरंतरता जरूरी: स्वांत रंजन
2026-09-01
-
लखनऊ में छात्राओं के लिए करियर मार्गदर्शन और सुरक्षा जागरूकता अभियान
2026-08-31
-
यूपी में बाढ़ से 1.70 लाख लोग प्रभावित, 17 जिलों में राहत-बचाव तेज
2026-08-31
-
तमिलनाडु में सीएम विजय ने 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ायी दूध की कीमतें
2026-08-31
-
उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की पांचवी सवारी, जानें पूरा रूट
2026-08-31
-
मध्य प्रदेश में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 11 जिलों में अलर्ट
2026-08-31
-
इंजन के आगे युवक को देख लोको पायलट ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, तनाव का माहौल
2026-08-30
-
झांसी: बंद मकान में मिले वृद्ध दंपती के शव, जांच जारी
2026-08-30
-
मुझ पर इस मिट्टी का कर्ज था...IAS दिव्या मित्तल ने किया इमोशनल पोस्ट
2026-08-30
-
तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, 32 जिलों में मौसम खराब
2026-08-30
-
झांसी मंडल में 856 युवाओं को मिलेगा मौका, ऐसे करें आवेदन
2026-08-29