शाहजहांपुरः थाना रोज़ा क्षेत्रान्तर्गत स्थित GD Goenka Public School में नव-निर्मित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी द्वारा फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, छात्र-छात्राएँ तथा पुलिस विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि ने विद्यालय की इस उत्कृष्ट पहल की सराहना करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी के सर्वांगीण विकास में खेलों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। खेल न केवल मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि मनोबल, अनुशासन और टीम भावना को भी बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं।
पुलिस अधीक्षक ने स्कूल परिसर एवं स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का अवलोकन करते हुए छात्रों और शिक्षकों से संवाद भी स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को खेलकूद गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया तथा पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक विकास को भी समान महत्व देने की सलाह दी। उनके संबोधन से बच्चों में उत्साह और ऊर्जा का संचार साफ दिखाई दिया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रभारी यातायात, प्रभारी निरीक्षक रोज़ा सहित पुलिस बल एवं विद्यालय स्टाफ के सदस्य भी उपस्थित रहे। पूरा कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण, गरिमापूर्ण और उत्साहभरा वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निस्संदेह बच्चों के व्यक्तित्व विकास में नई ऊर्जा और अवसर प्रदान करेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई