शाहजहांपुर: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी द्वारा “किसान दिवस” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जनपद शाहजहांपुर के बिजलीपुरा स्थित सपा जिला कार्यालय में आयोजित हुआ। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके किसान हितैषी विचारों को याद किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने की। आयोजित गोष्ठी में चौधरी चरण सिंह के जीवन संघर्ष, उनके द्वारा किसानों के अधिकारों के लिए किए गए कार्यों और वर्तमान राजनीतिक व सामाजिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसानों, मजदूरों और गरीब वर्ग के हितों को प्राथमिकता दी और उनके सशक्तिकरण के लिए नीतिगत फैसले लिए।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, जिला महासचिव रणंजय सिंह, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख सैयद रिजवान अहमद, प्रदेश सचिव विजय सिंह, प्रदेश सचिव रामसूरत यादव सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का पूरा जीवन किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष और ग्रामीण भारत को मजबूत बनाने के लिए समर्पित रहा।
नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार की नीतियाँ किसान, नौजवान और गरीब विरोधी हैं। किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, खाद, बीज और सिंचाई की समस्याएँ लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में चौधरी चरण सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाजवादी पार्टी उन्हीं आदर्शों पर चलकर किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है।
कार्यक्रम के अंत में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के आदर्शों को अपनाकर किसानों और गरीबों के उत्थान के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। साथ ही भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में आगामी “जेल भरो आंदोलन” की तैयारी करने की घोषणा भी की गई।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई