शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग द्वारा लगातार विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। थाना बंडा, में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज की कक्षा 11वीं की छात्रा कुमारी हैप्पी शुक्ला पुत्री सुशील शुक्ला, निवासी रामनगर कॉलोनी, को एक दिवस का थाना प्रभारी बनाया गया।
थाना बंडा प्रभारी प्रदीप कुमार राय द्वारा कुमारी हैप्पी शुक्ला का स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर बालिका को पुलिस कार्यप्रणाली, थाने के दायित्वों, अपराध निवारण तथा महिला सुरक्षा से संबंधित कार्यों की जानकारी भी दी गई।
महिला उपनिरीक्षक साक्षी त्यागी, उपनिरीक्षक रणविजय, मुख्य आरक्षी अंजनी, महिला कांस्टेबल शिवानी सहित थाना के अन्य अधिकारी/कर्मचारी भी कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।
इस अभिनव पहल ने न केवल बालिका के आत्मविश्वास को बढ़ाया बल्कि समाज को यह संदेश भी दिया कि –
• पुलिस विभाग महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान हेतु पूर्णतः संवेदनशील है।
• हर बालिका में नेतृत्व क्षमता और समाज में परिवर्तन लाने की शक्ति निहित है।
• मिशन शक्ति अभियान का वास्तविक उद्देश्य समाज में लैंगिक समानता और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।
यह पहल शाहजहाँपुर पुलिस की बालिकाओं के प्रति संवेदनशीलता और उनके सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता का एक और उत्कृष्ट उदाहरण है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई