शाहजहांपुर : विकासखंड बंडा की ग्राम पंचायत हंसापुर (पोहकरपुर) विकास को तरस रही है। गाँव की आबादी लगभग 1500 है और 800 मतदाता हैं। फिर भी इस गाँव में कोई योजना नहीं आती, यहाँ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि ब्लॉक में कुछ गाँव और पुरवे ऐसे हैं जहाँ विकास के नाम पर सिर्फ़ कागजी कार्रवाई हुई है। ज़मीनी स्तर पर कहीं भी विकास दिखाई नहीं देता। हालाँकि विकास के लिए कई योजनाएँ चलाई जा रही हैं। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ताकि गरीबों की मदद हो सके, ग्रामीणों को सभी प्रकार की योजनाओं की जानकारी मिल सके ताकि ग्रामीण लाभ उठा सकें। यह गाँव कई समस्याओं से जूझ रहा है। गाँव में विकास न होने के कारण ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।
गाँव के अर्जुन सिंह ने बताया कि गाँव में किसी भी प्रकार का कोई विकास नहीं हुआ है। न ही लोगों को कोई सुविधाएँ मिल रही हैं, पूरी पंचवर्षीय योजना बर्बाद होने वाली है। न नाली निर्माण, न इंटरलॉकिंग, न आवास, न ही बीपीएल राशन कार्ड का लाभ मिल रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास के नाम पर 20,000 रुपये लिए गए हैं। जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दौरान ज़्यादातर गलियों में बारिश का पानी जमा हो जाता है।
गाँव की कच्ची नालियाँ जाम हो जाती हैं और घरों में पानी भरा रहता है। गाँव में एक देवीस्थान मंदिर है, जहाँ नालियों का गंदा पानी चारों तरफ जमा रहता है। ग्रामीणों को पूजा-अर्चना करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कुछ ही दिनों बाद नवरात्रि का पावन पर्व आने वाला है। वे सुबह-शाम देवीस्थान मंदिर में पूजा-अर्चना कैसे कर पाएँगे, यह ग्रामीणों के बीच चिंता का विषय बन गया है। ग्रामीणों में भारी रोष है।
वहीं खंड विकास अधिकारी बाबूलाल वर्मा ने कहा कि ग्रामीण एप्लीकेशन देंगे तो हम इसकी पूरी जांच कराएंगे और आगे की जो भी प्रक्रिया है उसे करेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल