शाहजहांपुर। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत 'हक की बात' कार्यक्रम के तहत जिले के जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने फेसबुक लाइव के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं से सीधा संवाद किया। इस विशेष संवाद सत्र का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, उनकी समस्याओं और समाज में व्याप्त कई सामाजिक बुराइयों पर चर्चा करना था, ताकि उनके समाधान के लिए जागरूकता और ठोस कदम उठाए जा सकें।
फेसबुक लाइव के दौरान जिलाधिकारी ने यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, कार्यस्थल पर उत्पीड़न और दहेज प्रथा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर महिलाओं और बालिकाओं से खुलकर चर्चा की। इस कार्यक्रम में जिले की अनेक महिलाओं और बालिकाओं ने अपनी समस्याएं और सुझाव बिना किसी डर के साझा किए।
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने इस अवसर पर महिलाओं और बालिकाओं को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा साझा की गई समस्याओं पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी और किसी भी पीड़ित महिला को न्याय से वंचित नहीं किया जाएगा। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें और किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत संबंधित विभाग से संपर्क करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि समाज तभी सशक्त होगा जब हमारी बेटियां शिक्षित, आत्मनिर्भर और सुरक्षित होंगी। उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी महिलाओं और बालिकाओं का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने फेसबुक लाइव के माध्यम से अपने विचार और समस्याएं साझा की।
यह पहल महिलाओं के प्रति जागरूकता फैलाने और उनके अधिकारों की रक्षा करने की दिशा में एक अहम कदम है, जो जिले में महिलाओं के लिए बेहतर और सुरक्षित माहौल बनाने के लिए कार्य कर रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत