लखनऊ, नगर निगम लखनऊ में कार्यकारणी समिति के सेवानिवृत्त हो चुके 06 सदस्यों की रिक्तियों को भरने के लिए सदन के एक विशेष अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। यह अधिवेशन 26 जून को पूर्वाह्न 11ः00 बजे नगर निगम मुख्यालय लालबाग स्थित त्रिलोक नाथ सभागार में आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन के संबंध में महापौर सुषमा खर्कवाल द्वारा एक आधिकारिक पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।
इस विशेष अधिवेशन का उद्देश्य कार्यकारणी समिति में रिक्त पदों को भरना है, जिसके तहत 6 नए सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी। महापौर ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि अधिवेशन के दौरान सभी संबंधित औपचारिकताओं को विधिवत रूप से पूर्ण किया जाए और बैठक में शामिल होने वाले समस्त पार्षदों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही अधिवेशन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाएं भी चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
महापौर ने विशेष रूप से यह भी निर्देशित किया है कि अधिवेशन के दौरान पार्षदों, नामित सदस्यों तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों के अतिरिक्त कोई अन्य व्यक्ति सभा में उपस्थित न हो। इस दौरान किसी भी प्रकार के शस्त्र या अन्य आपत्तिजनक वस्तुओं को लाने की अनुमति नहीं होगी। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि अधिवेशन के आयोजन को पूर्ण रूप से शांति एवं मर्यादा के साथ संपन्न कराना आवश्यक है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई