लखनऊ। राजधानी के दो बड़े रेलवे स्टेशनों चारबाग और लखनऊ जंक्शन पर यात्रियों की सुरक्षा के इंतजाम नदारद हैं। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भी सबक नहीं लिया जा रहा है। लखनऊ जंक्शन पर जहां लगेज स्कैनर खराब पड़ा हुआ है तो चारबाग रेलवे स्टेशन का मेटल डिटेक्टर काम नहीं कर रहा है। सामानों और यात्रियों की जांच के लिए हैंड हेल्ड मशीनें भी नहीं हैं। यह लापरवाही कहीं बड़े हादसे का सबब न बन जाए।
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) गश्त भी नहीं कर रही है। दोनों स्टेशनों पर सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही की जा रही है। राजधानी का चारबाग रेलवे स्टेशन और लखनऊ जंक्शन प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं। देश के रक्षामंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने इन दोनों स्टेशनों पर इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी सिस्टम का उद्घाटन किया था। इस सिस्टम के तहत दोनों रेलवे स्टेशनों पर कमांड कंट्रोल सेंटर बनाया गया था।
दोनों स्टेशनों पर पैनी नजर रखने के लिए पूरे परिसर व प्लेटफार्मों पर 118 सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए थे। हालांकि अब ये कैमरे काम नहीं कर रहे हैं। यही नहीं जांच के लिए हैंड हेल्ड मशीनें भी दी गई थीं। इसके लिए बाद भी इन मशीनों का प्रयोग कभी नहीं किया गया। स्टेशन के भीतर दाखिल होने और बाहर निकलने वाले दरवाजों पर मेटल डिटेक्टर लगवाए गए थे। इनमें अधिकतर खराब हो चुके हैं। दरवाजे से गुजरने वाले यात्रियों की जांच के लिए ड्यूटी देने वाले आरपीएफ कर्मी भी नदारद रहते हैं।
चारबाग रेलवे स्टेशन और लखनऊ जंक्शन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम इसलिए जरूरी है, क्योंकि इन दोनों ही स्टेशनों पर प्रवेश व निकासी के मुख्य द्वारों के अलावा और भी कई रास्ते हैं। जिन रास्तों से कोई भी आसानी से प्लेटफार्म तक पहुंच सकता है और बाहर निकल सकता है। इन रास्तों को बंद करने के दावे तो कई बार किए गए लेकिन यह पूरा नहीं हो सका। ऐसे में इन रास्तों से हादसे होने की आशंका हमेशा बनी रहती है।
चारबाग स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर एक और लखनऊ जंक्शन का प्लेटफार्म 6 वीआईपी प्लेटफार्म हैं। इन दोनों प्लेटफार्मों से ही वीआईपी ट्रेनों का संचालन होता है। यहां से लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस, शताब्दी, तेजस जैसी ट्रेनें चलती हैं। आरपीएफ और जीआरपी जवान इन दोनों प्लेटफार्मों पर गश्त करते नजर आ जाते हैं। अन्य प्लेटफार्मों पर खासकर रात के समय जवान दिखायी नहीं पड़ते हैं। चारबाग में नौ और लखनऊ जं. पर 6 प्लेटफार्म होने के बावजूद लापरवाही बरती जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई